कृष्णा नगर में चाकू लहराने वाला दो आदतन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

शेयर करें

भिलाई ।। कृष्णा नगर में चाकू लहराने वाला दो आदतन अपराधी चाकूबाजी की घटना को अंजाम देकर फरार आरोपी दुर्गेश मांडले एवं सुभाष वर्मा को घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार करने में सुपेला पुलिस को बडी सफलता मिली है।

3 जुलाई को को जितेन्द्र साव को पुरानी रंजीश वश पीठ में चाकू से वारकर गंभीर चोट पहुंचाया गया था। आरोपी सुरेश वर्मा द्वारा पूर्व में भी चाकूबाजी करते हुए एक व्यक्ति को घायल करने पर धारा 307 भादवि में जेल भेजा गया था। आरोपी लंबे समय तक जेल में रह चुका है। आरोपीगण अपराधिक पृष्ठ भूमि के है जिन पर सुपेला पुलिस लगातार नजर रखे हुए थे

आरोपीगणों को आज  गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपीगणों की गिरफ्तारी से आम जनता ने राहत की सांस ली है। इसी तरह थाना सुपेला के आदतन चाकूबाज भोला गायकवाड़ पिता पर्वत गायकवाड़ उम्र 22 साल निवासी न्यू कृष्णा नगर सुपेला के द्वारा धनवंतरी स्कूल सुलभ के पास कृष्णा नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने धमकाने एवं गंभीर अपराध घटित करने की फिराक में घुमने की सूचना पर सुपेला पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आदतन अपराधी चाकूबाज भोला गायकवाड़ को कृष्णा नगर से धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

भोला गायकवाड के विरूद्ध थाना सुपेला में कई मामले दर्ज है। सुपेला पुलिस के द्वारा अपराधियो पर प्रतिबंध लगाने एवं शांति व्यवस्था कायम रखने में त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त कार्यवाही किया गया है जिससे सुपेला कृष्णा नगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम किया गया है।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply