शिक्षक दिवस के अवसर पर स्काउट गाइड दुर्ग रोवर-रेंजर के द्वारा रक्तदान किया गया

शेयर करें

दुर्ग // भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त एवं संसदीय सचिव, विधायक महासमुंद विनोद सेवन लाल चंद्राकर एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशन पर 5 सितंबर 2022 को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मेगा ब्लड डोनेट का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में आयोजित किया गया ।

भारत स्काउट गाइड जिला दुर्ग के जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल , जिला संघ अध्यक्ष अशोक देशमुख तथा जिला मुख्य आयुक्त अविनाश चंद्राकर के मार्गदर्शन पर शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग में मेगा ब्लड डोनेट का आयोजन किया गया। जिसमें स्काउटर गाइडर, रोवर-रेंजर तथा आम गणमान्य के द्वारा रक्तदान किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष अशोक देशमुख, अविनाश चंद्राकर जिला मुख्य आयुक्त, जिला संघ उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता बोहरा, संजय बोहरा की गरिमामयी उपस्थिति में जितेंद्र जैन, फनेन्द्र कुमार लोधी जिला संगठन आयुक्त स्काउट, मोहन लाल साहू शा उ मा वि गबदी, रजत दास मानिकपुरी विवेकानंद ओपन रोवर क्रू दुर्ग, रक्तदान किया गया।

इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती नेहा राजपूत, कार्यालय सहायक नंद कुमार यादव, योगेन्द्र साहू, अमृत कुमार, हरीश कुमार ओपन यूनिट से उपस्थित हुए तथा उक्त कार्यक्रम के लिए जिला आयुक्त गाइड श्रीमती वर्षा ठाकुर के साथ साथ सभी जिला पदाधिकारियों का आशीष प्राप्त हुआ।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply