जनता की मांग पर व विधायक की पहल से खुर्सीपार में बना हाट बाजार

शेयर करें

भिलाई // नगर निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र की तस्वीर तेजी से बदलते जा रही है। यहां पहले विकास के नाम पर कुछ खास नहीं थी। वर्षाें से खुर्सीपार पिछड़ा हुआ था। लेकिन विधायक देवेंद्र यादव के विधायक बनने के बाद से यहां लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि क्षेत्र में इतने विकास कार्य हो चुके हैं और चल रहे हैं। जिससे खुर्सीपार की तस्वीर ही बदली नजर आ रही है।

इसी कड़ी में एक और उदाहरण है खुर्सीपार का हाट बाजार है। वर्षों से लग रहे हाट बाजार में कोई सुविधा नहीं थी। जगह भी छोटी थी। इसलिए वर्षों से यहां के क्षेत्रीय निवासी पहले के नेताओं से मांग कर कर रहे थे कि खुर्सीपार क्षेत्र में एक सर्व सुविधा युक्त बड़ा हाट बाजार बनाया जाए। सब्जी आदि व्यापारियों के लिए पसरा का निर्माण किया जाए। ताकि बारिश आदि में भी परेशानी ना हो। पहले के नेताओं ने कोई पहल नहीं की। इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव जब विधायक बने तब वे क्षेत्र का दौरा शुरू किए। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव को खुर्सीपार के नागरिकों ने बताया कि हाट बाजार को बेहतर तरीके से बनाने की जरूरत है। इसलिए उन्होंने जनता की मांग को देखते हुए खुर्सीपार क्षेत्र में बड़ा सर्व सुविधा युक्त हाट बाजार का निर्माण कराया है। जहां सब्जी आदि व्यापारियों के लिए पसरा का भी निर्माण कराया गया है। जहां बैठ कर व्यापारी आराम से अपना व्यापार कर सकेंगे। इसका अबतक लोकार्पण नहीं हुआ है। जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा।

सौर ऊर्जा लाइट से रौशन

हाट बाजार में रात तक व्यापारी व्यापार कर सकें, ग्राहक सब्जी भाजी आदि जरूरी चीजें खरीदने के लिए जा सकें। इसके लिए यहां सोलर से चलने वाली लाइट लगा दी गई है। इससे अब शाम होने के बाद यह सोलर लाइट अपने आप जल जाएंगी और पूरे बाजार को रौशन कर देगी। इसका कोई बिजली बिल चुकाने की भी समस्या नहीं है। इस पहल के लिए हाट बाजार में सब्जी आदि बेचने वाले व्यापारियों से लेकर क्षेत्र के नागरिकों ने विधायक देवेंद्र यादव का आभार जताया और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनकी पहल से बहुत बड़ा काम हो गया है। इससे अब रात तक वे बाजार में व्यापार कर सकेंगे।

जनता की सेवा हमारा धर्म है

जनता की सेवा करना ही हमारा प्रमुख धर्म है। हम समय समय पर खुर्सीपार सहित अपने विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड का निरीक्षण और लोगों से भेंट मुलाकात करते हैं। ताकि जनता की जो समस्या है। वे हमें बता सकें। जिसका हम निदान करते हैं। क्षेत्रवासियों ने हाट बाजार की समस्या बताई थी, जिसका निराकरण हो चुका है।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply