विधायक कार्यालय में विराजे गणपति, विधि-विधान से विधायक देवेंद्र ने की पूजा अर्चना

शेयर करें

भिलाई।। गणेशोत्सव की धूप पूरे शहर में देखी जा सकती है। शहर के विभिन्न चौक चौराहों में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। लोग अपने आफिस और घर में भी गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने सेक्टर 5 स्थित विधायक कार्यालय में विद्यनहर्ता की प्रतिमा स्थापित किए है।

दोपहर में शुभ मूहूर्त में पूरे विधि विधान के साथ पंडित ने मंत्रोचार कर गणेश स्थापना पूरी की। इस दौरान कार्यालय के सभी स्टाफ ने मिलकर विधायक देवेंद्र यादव के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा प्रमुख रूप से उपस्थित रही। जिन्होंने विधायक देवेंद्र यादव के साथ श्री लंबोदर महाराज की आराधना की। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने भगवान गणेश से हाथ जोड़ कर प्रार्थना की कि वे सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि और वैभव प्रदान करें। लोगों के विद्यनों हरे। शहर और प्रदेश में खुशहाली का माहौल है। पूजा पाठ के बाद भगवान गणेश को फल फूल चढ़ाए गए। मोदक का भोग लगाया गया और सभी भक्तगणों को प्रसाद वितरण किया गया है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के सैकड़ाें पदाधिकारी, वार्डवासी सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।

सभी के कष्टों को दूर करें

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे प्रभु गणपति बप्पा हमारे घर पधारे है। आज गणेशोत्सव के प्रथम दिन विधि विधान से पूजा अर्चना कर गणेश की स्थापना की गई। पूज्य प्रभु से हमारी यही प्रार्थना है कि वे सब के जीव में सुख-शांति खुशहाली प्रदान करें। सब के कष्टों को दूर करें। इसी के साथ पूरे शहरवासियों मेरी और मेरे परिवार की ओर से इस महा पर्व गणेशोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply