ट्राइबल टूरिज्म में बन रही है छत्तीसगढ़ की अलग पहचान : ताम्रध्वज साहू

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विकास की नीति अपनाकर राज्य की जनता के लिए काम कर रहे हैं और इस नीति से प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पिछले साढ़े तीन वर्षों में सर्वाधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया है और उनकी गिरफ्तारी की गई है। छत्तीसगढ़ में पहले नक्सलियों के उन्मूलन के लिए कैंप लगाए जाते थे और अब बस्तर के विकास के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं जिसकी वजह से ग्रामीण खुद कैंप लगाने के लिए सरकार से कहते हैं। उक्त बातें छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक टीवी चैनल के साक्षात्कार में कही हैं। स्वराज एक्सप्रेस के ‘बदल गे छत्तीसगढ़ संवर गे छत्तीसगढ़’ में सवालों के जवाब दे रहे थे।  

गृह,पर्यटन एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि ग्रामीणों का मुख्यमंत्री की योजनाओं पर पूरा विश्वास है। आज अबूझमाड़ जैसी जगहों पर भी खेती हो रही है और ग्रामीण 65 प्रकार के लघु वनोपज बेच रहे हैं। श्री साहू ने कहा है कि वर्तमान में अपराध का प्रकार बदल रहा है और उसी के अनुसार ही छत्तीसगढ़ की पुलिसिंग भी बदल रही है। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा साइबर अपराधों को लेकर लोगों को लगातार जागरूक करने का भी काम किया जा रहा है।

श्री साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ नई पर्यटन नीति लागू होने के बाद इस क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा है। ट्राइबल टूरिज्म में छत्तीसगढ़ की अलग पहचान बन रही है और राम वन गमन पथ के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 75 स्थानों का चिन्हांकन किया है जिसमें से पहले चरण में 9 स्थानों को विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए प्रोजेक्ट तैयार हैं जिसमें सिरपुर जैसे स्थान शामिल हैं।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply