भाजपा की आईटी एवं सोशल मीडिया की जिला स्तरीय बैठक संपन्न प्रदेश की भूपेश सरकार की कुनीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से बेनकाब करेंगे उसके लिए आप सभी तैयार रहे – जिला अध्यक्ष

शेयर करें

दुर्ग ।। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिले की आईटी एवं सोशल मीडिया के जिला पदाधिकारियों एवं मंडल के संयोजक ओं की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा महामंत्री ललित चंद्राकर मंत्री दिनेश देवांगन की प्रमुख उपस्थिति में भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता आईटी सेल के जिला संयोजक राजा महोबिया ने की बैठक में आईटी सेल की आगामी कार्य योजना एवं सोशल मीडिया को और कितना अच्छा मजबूत बनाया जा सके उसकी रूपरेखा तैयार की गई

बैठक को जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि कहीं ना कहीं सोशल मीडिया राजनीतिक दृष्टिकोण से घातक हथियारों मे से एक है और सभागार में उपस्थित सभी इस हथियार को चलाने में पारंगत है प्रदेश सरकार की कुनीतियां आप सभी समय समय पर उजागर करते हैं लेकिन आप इसे और तीव्र गति देते हुए जिले से बढ़ाना होगा और इस प्रदेश सरकार को उखाड़ फेखने में अपनी भूमिका और बढ़ानी होगी सोशल मीडिया और आईटी सेल के कार्यों को और कितने अच्छे ढंग से बेहतर ढंग से पूर्ण किया जा सके इसके लिए भी आप सभी के सुझाव समय-समय पर अमल लाया जाएगा मैं आप सभी से आह्वान करता हूं कि आप सभी अब तैयार हो जाएं

बैठक को भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर एवं जिला मंत्री दिनेश देवांगन आईटी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया ने भी संबोधित किया। बैठक में अंबर दानी विनय महोबिया केवल देवांगन भाजयुमो जिला मंत्री मनोज यादव हेमंत सिन्हा उत्तम साहू अरविंद लोखंडे आसिफ अली अभिषेक कश्यप किशन साहू घनश्याम साहू अंकित बाफना ऋतुराज पिपरिया राकेश देवांगन उत्तम मारकंडे उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply