आर्टकॉम ने नंदिनी थाने में किया वृक्षारोपण

शेयर करें

भिलाई // भिलाई की संस्था आर्टकॉम का अपने कार्य के प्रति समर्पण आज चर्चा का विषय बना हुआ है l संस्था द्वारा चार वर्षों से निरंतर वृक्षारोपण कर “हर आँगन एक पेड़ ” मुहीम नाम को सार्थक किया जा रहा हैं इस मुहीम के कारण पटरी पार के क्षेत्र में बदलाव दिखाई दे रहा हैं l इस बदलाव के कारण आर्टकॉम के साथ साथ अन्य संस्थान भी आगे आकर पटरी पार के क्षेत्र को हरा भरा करने अपनी भूमिका निभा रही हैं l

संस्था संचालक नीशू पाण्डेय ने अन्य जानकारी देते हुए बताया की बरसात का मौसम समाप्ति की ओर हैं संस्था द्वारा वृक्षारोपण हेतु अंतिम चार रविवार को भिलाई के चारो दिशा
पौधें लगाने का निर्णय लिया जिसके तहत पिछले रविवार को रायपुर के सोन डोंगरी स्थित मिडिया कॉलोनी में ,आज नंदिनी पुलिस थाने में अगले रविवार को राजनांदगाव और समापन पाटन में वृक्षारोपण कर किया जाएगा l आज संस्था ने अहिवारा स्थित नंदिनी पुलिस थाने मेंवृक्षारोपण किया , जिसकी अगुवाहि संस्था के गुरनाम सिंह ने की l इस वृक्षारोपण में थाने के अधिकारीगण टी आई राजेश मिश्र, ए.एस.आई. देशलहरा ,हेड कांस्टेबल रोहित भौर्या,कांस्टेबल नरेंद्र यादव और ऋषि बंछोर उपस्थित थे l

वृक्षारोपण कर संस्था के सदस्यों के साथ सभी पुलिस अधिकारियो ने ” हर आँगन एक पेड़ ” के नारे भी लगाये और आर्टकॉम के इस मुहीम की सराहना की और छत्तीसगढ़ ही देश के कोने कोने तक ” हर आँगन एक पेड़ ” मुहीम को पहुँचाने हेतु देश की जनता से आव्हान किया l आज के वृक्षारोपण कार्य हेतु संस्था के पर्यावरण प्रेमी व संस्था संरक्षक करमजीत सिंह ,डॉ प्रदीप चौधरी , मदन सेन अमिताभ भट्टाचार्य, गुरनाम सिंह, नील कमल सोनी ,बॉबी देवोल ,भास्कर तिवारी ,ध्रुव देवांगन व नीशू पाण्डेय उपस्थित थे l

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply