जामुल ।। छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ नगर पालिका परिषद जामुल का आवश्यक बैठक 18 अगस्त नगर पालिका कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ जिसमें छ०ग० कर्मचारी / अधिकारी फेडरेशन द्वारा दो सुत्रीय मांग को लेकर दिनांक 22 अगस्त 2022 से अनिश्चितकालिन आंदोलन की घोषणा किया गया है।
जिसका समर्थन करने का सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया । बैठक के बाद कर्मचारी संघ जामुल द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र नायक को अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
बैठक के अध्यक्षता नीलकंठ वर्मा के तत्वावधान में किया गया । बैठक में भानुप्रताप चौहान, पुनीत वर्मा, मोहन वर्मा, ए. के. लोहिया, श्यामरतन पटेल, हरीश साहू, नरेन्द्र मढ़रिया, डोमार बंछोर, केदार बंछोर, देव कुमार, हिम्मत मण्डावी, हर्षा डहरिया, आशा जंघेल, रामू देवांगन, प्रकाश मानिकपुरी, पुरूषोत्तम सोनी, मेघनाथ सोनी, हीरो बाई, जोहत्री बाई, उपस्थित थे। उक्त जानकारी संघ के महासचिव भानुप्रताप चौहान ने दिया ।






