साजा के गौठान ग्राम राखी की महिलाओं ने किया कमाल

शेयर करें

बेमेतरा //ग्रामीण औद्योगिक पार्क अंतर्गत गौठान ग्राम राखी (वि.ख. साजा) में केला तना से केला तना रेशा, केला तना जल व पल्प का निष्कासन इकाई की स्थापना जिला प्रशासन, बेमेतरा के वित्तीय सहयोग से की गई है। जिसका संचालन गौठान ग्राम राखी की उन्नति केला तना रेशा उत्पादक महिला समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति द्वारा जिला प्रशासन बेमेतरा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र बेमेतरा के मार्गदर्शन में केला तना रेशा से 250 कान्फ्रेन्स बेग की आपूर्ति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर को “आल इंडिया रबी पल्स मीट”  16-17 अगस्त 2022 के लिए किया गया है।

कृषि विज्ञान केन्द्र ढोलिया बेमेतरा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह राजपुत ने बताया कि केला तना रेशा उत्पादक इकाई से केला तना रेशा निकाल कर महिला समिति द्वारा हैण्डलूम में मेट बनाने का कार्य किया जा रहा है। केला तना रेशा मेट से सिलाई मशीन के द्वारा कान्फ्रेन्स बेग सिलने का कार्य किया गया।कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा द्वारा उन्नति केला तना रेशा उत्पादक समिति के महिलाओं को पूर्व में हथकरघा एवं हस्तशिल्प निर्माण पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्य के साथ-साथ 7 दिवसीय सिलाई कार्य का भी प्रशिक्षण प्रदान करवाया गया है।

महिला समिति द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के तकनीकी सहयोग से केला तना रेशा मेट से फाईल-फोल्डर, कान्फ्रेन्स बेग, लेपटॉप बेग, पर्दा इत्यादि के साथ-साथ हस्तषिल्प कार्य से हैण्डबेग, टेबल रनर एवं अन्य उत्पाद तैयार किये जा रहे है केला तना रेशा से निर्मित हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पादों को छ.ग. शासन के विभिन्न विभागों में होने वाले प्रशिक्षण, कान्फ्रेन्स, वर्कशॉप एवं कार्यालयीन उपयोग के लिए मांग अनुसार आपूर्ति की कार्ययोजना बनाई जा रही है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply