स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम’ को सफल बनाने कलेक्टर ने की जिलेवासियों से अपील

शेयर करें

बेमेतरा // स्वतंत्रता सप्ताह (11 से 17 अगस्त 2022 ) के दौरान ” हर घर तिरंगा कार्यक्रम ” का आयोजन किया जाना है। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने जिलेवासियों से अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किए है।

13 से 15 अगस्त 2022 को समस्त शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, सामाजिक संगठनों एवं सर्वसाधारण जन के निवास स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण किया जायेगा।शासकीय विभाग छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग तथा हाथकरघा संघ से तिरंगा क्रय किया जा सकता है। कार्पोरेट और निजी संगठनों के सी. एस. आर. मद से योगदान लेकर इस कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन किया जा सकता है।

जिलों के स्थानीय स्व – सहायता समूहों के स्थानीय दर्जियों के माध्यम से तिरंगा निर्माण करने से रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। पैम्पलेट, बैनर एवं संचार माध्यमों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया जाना है । जिलों में झंडे के वितरण / बिक्री केन्द्र के रूप में उचित मूल्य की दुकान को स्थापित करना है । गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज आंशिक संशोधन करते हुए खादी के अतिरिक्त संहिता – 1971 में हाथ कता हुआ, हाथ से बुना हुआ या मशीन द्वारा निर्मित सूती / पॉलियेस्टर / ऊन / रेशम से बने हुए ध्वज का भी उपयोग किया जा सकता है । ध्वज के आकार के बंधन को भी संशोधित किया गया है तथा अब किसी भी आकार का ध्वज निर्माण किया जा सकता है । केवल यह सुनिश्चित करना होगा कि लंबाई और ऊंचाई का अनुपात 3 : 2 रखा जाए ।

ग्राम पंचायतों द्वारा बड़े पैमाने पर समूह में खरीद को प्रोत्साहित किया जाना सुनिश्चित किया जाना है तथा जिले में पंचायत विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा । इस सम्बंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नए निर्देश जारी किए गए है। जिसमे कहा गया है कि जहां झंडे का प्रदर्शन खुले में किया जाता है या जनता के किसी व्यक्ति द्वारा घर पर प्रदर्शन किया जाता है, वहां उसे दिन एवं रात में फहराया जा सकता है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply