सादगी पूर्ण ढंग से जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा का जन्मदिन मनाया गया

शेयर करें

दुर्ग ।। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बेहद सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। सर्प्रथम जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने पुराना बस स्टैंड स्तिथ जय शक्ति शिव हनुमान मंदिर में भगवान शिव एवं हनुमान जी की पूजा अर्चनाकर आशिर्वाद लिया। उनके जन्मदिन को लेकर पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।

कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत कर जन्मदिन की बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है बोल बम भारत माता की जय और वन्देमातरम के नारों से गुंजायमान कर दिया।पूजा अर्चना के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं नन्दिनी अहिवारा के पूर्व विधायक डोमन लाल कोसेवाड़ा, कैलाश शर्मा,प्रदेश मंत्री उषा टावरी,नगर निगम की पूर्व महापौर श्रीमति चन्द्रिका चन्द्राकर,कांतिलाल बोथरा,जिला महामंत्री द्वय ललित चन्द्राकर नटवर ताम्रकार,हर घर तिरंगा अभियान के सहप्रभारी विनायक नातू,की उपस्थिति में केक काटा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया ।

इसके पश्चात सरदार पटेल चौक स्थित स्व सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यर्पण किया। इस दौरान नगर निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन,अनूप गटागट,निरंजन लिम्जे,संदीप जैन,कांतिलाल जैन(गोलू),सतविंदर सिंह,मनोज शर्मा,मदन बढाई,संतोष कोसरे,प्रकाश साहू,पूर्व पार्षद नरेन्द्र चंदेल,गौरव शर्मा,केवल देवांगन,दीपक चोपड़ा,मनोज शर्मा,राहुल देवांगन,राहुल पंडित,गायत्री वर्मा,दीपक सिन्हा,ममता जैन,सुधा राठौर,गीता वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply