स्वतंत्रता दिवस-2022 की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में राज्यपाल के उप सचिव ने ली बैठक

शेयर करें

रायपुर // राजभवन के कान्फ्रेंस हॉल में आज राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो के निर्देशानुसार उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य पर राजभवन में ध्वजारोहण सहित संध्याकाल में स्वागत समारोह आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन सजगता से करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

बैठक में तय किया गया कि स्वागत समारोह के दौरान अतिथियों के आगमन एवं प्रवेश व्यवस्था पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजभवन द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। समारोह के आमंत्रण पत्रों के वितरण की व्यवस्था कलेक्टर रायपुर द्वारा की जाएगी। आयुक्त नगर निगम को राजभवन परिसर एवं सड़कों की साफ सफाई, रंगीन झंडों की व्यवस्था, उद्यान विभाग को सजावटी पौधों तथा लॉन की सफाई की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन किया जाएगा।

समारोह के दौरान कानून व्यवस्था तथा सुरक्षा और टैफिक व्यवस्था कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, एडिशनल एस.पी. कीर्तन राठौर, नियंत्रक हरवंश मिरी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र अवस्थी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply