निगम क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के दिन बंद रहेंगी मांस विक्रय की दुकानें, निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने दिए निर्देश

शेयर करें

भिलाई ।। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस के दिन तथा 19 अगस्त 2022 कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भिलाई निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त मांस विक्रय केंद्र इस तिथि को बंद रहेंगे। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने इसको लेकर सख्त निर्देश दिए है, निगम के स्वास्थ्य विभाग को इस बाबत निर्देशित भी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसका आदेश प्रसारित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग ने पत्र जारी कर इन तारीखों को पशु वह गृह बंद रखे जाने के निर्देश दिए है। इस तिथि में भिलाइ के पशु वध गृह, जीव हत्या एवं समस्त मास बिक्री केंद्र को बंद रखा जाएगा। इसका कड़ाई से पालन कराने निगम का अमला भी निरीक्षण पर रहेगा और आदेश का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
जनसंपर्क अधिकारी

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply