आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के लिए दुर्ग में महिला समूहों द्वारा बनाए गए तिरंगा झंडे घर-घर में फहराए जाएंगे

शेयर करें

दुर्ग ।। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के लिए दुर्ग में महिला समूहों द्वारा बनाए गए तिरंगा झंडे घर-घर में फहराए जाएंगे। सक्षम क्षेत्र स्तरीय समिति संगठन से जुड़े महिला समूह द्वारा झंडों की सिलाई का काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आठ अगस्त तक महिलाओं द्वारा हजारो झंडे बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए 11 से 17 अगस्त तक अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों में तिरंगा झंडा फहराने की अपील की है।संगठन की महिलाओं ने शुरू किया है। इन झंडों को बनाने के लिए माप आदि की तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारियों ने दिया है। स्व सहायता समूह की महिलाएं खादी और पालिस्टर कपड़े के दो प्रकार के तिरंगा झंडा बना रही हैं। झंडे 20 इंच ऊंचाई और 30 इंच चौड़ाई की निर्धारित माप में बनाए है। प्रति तिरंगा झंडा की कीमत 50 रुपये की दर से बिक रहा है।इसके लिए नगर पालिक निगम ने आज इंद्रिरा मार्केट पार्किंग स्थित दुकान का शुभारंभ आयुक्त प्रकाश सर्वे ने उपायुक्त मोहेंद्र साहू,थानसिंग यादव,मुक्तेश सहित अन्य के मौजूदगी में की।

महिला समूहों की सदस्यों द्वारा बनाये गए इन झंडों को किफायती दरों पर के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निर्देश दिया कि नगर निगम क्षेत्र में और भी चिन्हित जगहों में भी स्टाल लगाकर शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित आम जनों को झंडे उपलब्ध आसानी से कराए जा सके। गौरतलब है कि स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply