कलेक्टर मीणा ने आयुक्त के साथ ठगड़ा बांध के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्रता शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा आज ठगड़ा बांध के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे। आयुक्त प्रकाश सर्वे ने उन्हें निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की प्रगति के संबंध में जानकारी दी। आयुक्त श्री सर्वे ने बताया कि एजेंसी को युद्ध स्तर पर कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है तथा इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर श्री मीणा ने प्रोजेक्ट का मुआयना किया उन्होंने कहा कि ठगड़ा बांध का लोकेशन बहुत शानदार है। इसके बगल में जैव विविधता पार्क है। सुबह और शाम का समय गुजारने के लिए यह बेहद आदर्श स्थल साबित होगा।

यहां पहुंचने वाले लोगों के लिए यह सुकून का अनुभव हो और वह शाम बिताने बार-बार यहां आना चाहे इसके लिए लैंडस्कैपिंग बेहद खास रखें। कलेक्टर मीणा ने कहा कि चूंकि किसी भी सरोवर का सबसे खास हिस्सा उसका आइलैंड होता है अतः इसके लैंडस्कैपिंग पर विशेष रूप से ध्यान दें। इसके निर्माण में अन्य उद्यानों में जिस तरह से खूबसूरत प्रयोग किए गए हैं उनका भी ध्यान रखें। लाइटिंग की व्यवस्था शानदार हो ताकि शाम के वक्त अपनी ग्रीनरी और लाइटिंग तथा शानदार लैंडस्कैपिंग से पूरा व्यू निखर जाए।

आयुक्त श्री सर्वे ने बताया कि लैंडस्कैपिंग के लिए विशेष रुप से ध्यान दिया जा रहा है साथ ही ठगड़ा बांध के आईलैंड तक पहुंचने का अनुभव भी बहुत सुंदर होगा, इसके लिए जो ब्रिज बनाया जा रहा है वो एप्रोच ब्रिज 8 फीट चौड़ा है। इस एप्रोच ब्रिज का तल पारदर्शी होगा। पारदर्शी होने के चलते एप्रोच ब्रिज और आईलैंड की खूबसूरती और निखर जाएगी। ब्रिज से पैदल गुजरने वाले लोगों को नीचे का सरोवर देख कर बहुत खुशी होगी। कलेक्टर ने कहा कि शाम के वक्त अपना समय गुजारने के साथ ही लोग चौपाटी आदि का आनंद भी लेना चाहते हैं। इसकी भी मुकम्मल व्यवस्था यहां हो। फूड जोन में विविध तरह के ऑप्शन उपलब्ध हो, इसका ध्यान रखा जाए और यहां बैठने की विशेष रूप से प्लानिंग की जाए ताकि देर तक लोग यहां समय गुजार सकें।

कलेक्टर ने कहा कि यह बेहद सुंदर प्रोजेक्ट है और इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद दुर्ग शहर से सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में और नागरिक अधोसंरचना के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल करेगा। इसके लिए जरूरी है कि निर्माण कार्य तेजी से पूरे हों। गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए और सबसे खास बात यह है कि लैंडस्कैपिंग में जो नए प्रयोग हो रहे हैं उन्हें भी इसमें शामिल किया जाए। कलेक्टर ने पार्किंग स्पेस आदि की भी जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि 16 करोड़ 21 लाख रुपये के इस प्रोजेक्ट से मनोरंजन के लिए दुर्ग के नागरिकों को बेहतरीन सुविधा मिल पाएगी। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, सहायक अभियंता आरके पालिया, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, मोहित मरकाम के अलावा एजेंसी के लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply