1 अगस्त को भव्य कावड़ यात्रा दुर्ग शिवनाथ नदी से जल लेकर जायंगे प्रचीन देव बलौदा शिवालय

शेयर करें

भिलाई // जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। 1 अगस्त सोमवार को सुबह 6 बजे शिवनाथ नदी से बाबा भोले नाथ के हजारों भक्तों एक साथ कावड़ यात्रा निकालेंगे। शिवनाथ नदी से अपने कावड़ में जल भरकर भक्त पैदल पैदल हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए देवबलोदा मंदिर पहुंचेगे। देव बलौदा के पुरातात्विक शिव मंदिर में वर्षों पुराने शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे और अपनी यात्रा का विराम देंगे। इसके बाद यहां भव्य पूजा आरती और महामृत्युंजय जाप आदि आयोजन किया जाएगा।

सेवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन पूर्ण रूप से धार्मिक आयोजन होगा। जो आपसी भाईचारा, एकता, प्रेम, मित्रता का संदेश देगा। क्योंकि राजनीति भावनाओं से ऊपर उठ कर सिर्फ बाबा भोलेनाथ की आराधना की जाएगी और इस पावन अवसर के साक्षी और लाभार्थी सभी हों। इसके लिए आयोजक समिति ने देश के दिग्ग्ज नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, रामजन्मोत्सव समिति के संयोजक, संरक्षक सहित सभी पदाधिकारी, दुर्ग जिला सांसद विजय बघेल, राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय, उनके भाई राकेश पांडेय, चारू लता पांडेय सहित वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन, विधायक देवेंद्र यादव, मेयर नीरज पाल सहित शहर के सभी बड़े जनप्रतिनिधि समाज सेवी, कलेक्टर, एसपी, निगम आयुक्त सहित सभी को आमंत्रण दिया गया है।

द्वितीय आयोजन वर्ष

जय हनुमान सेवा वाहिनी केसंगठन मंत्री डामेंद्र परगनिहा ने बताया कि यात्रा की शुरूआत सुबह 6 बजे शिवनाथ नदी से होगी। इससे पहले यहां शिवनाथ नदी में स्नान करके सभी भक्ति नदी तट पर स्थित शिवालय में पूजा अर्चना करेंगे। महामृत्युजय का जाप करके जल,दूध,दही, फल-फूल,बेल पत्र आदि अर्पित करेंगे। इसके बाद शिवनाथ का जल कावड़ में लेकर यात्रा की शुरूआत की जाएगी। इस नदी के जल को देवबलोदा के शंकर भगवान के मंदिर में अर्पित किया जाएगा।

भव्य झांकी और विभिन्न जगहों पर होगा यात्रा का स्वागत

कावड़ यात्रा को लेकर दुर्ग जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण कार्ड दे दिया गया है, यात्रा के साथ भोले शंकर की भव्य झांकी रहेगी ।।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply