छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के हड़ताल को भाजपा का समर्थन

शेयर करें

दुर्ग।। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा दो सूत्रीय मांगों को लेकर जारी हड़ताल को भारतीय जनता पार्टी ने समर्थन दिया है एवं उनकी मांगों को जायज ठहराया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग जिला द्वारा अपने दो सूत्रीय मांग देय तिथि से ३४% महंगाई भत्ता, और सातवें वेतन मान पर गृह भाड़ा भत्ता को लेकर कलम बंद काम बंद हड़ताल प्रांतव्यापी जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन हिंदी भवन के सामने दुर्ग में दिया जा रहा है

इसका समर्थन करते हुए धरना स्थल पर दुर्ग जिला भाजपा के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा , भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर , प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा गजेंद्र यादव , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रदेश सदस्य अजय तिवारी , भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य डॉ. सुनील साहू , मनोज अग्रवाल, अनूप तिवारी, महेश, गौरव शर्मा, निशिकांत मिश्रा धरना स्थल पर बैठे । जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने धरना स्थल पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ के लिए दुर्भाग्यजनक है ।

छत्तीसगढ़ के समस्त सरकारी कर्मचारी २५ तारिक से २९ तारिक तक कलम बंद, काम बंद करके अपने मांगो को लेकर हड़ताल में बैठे है कही पे कोई भी काम नहीं हो रहा है मैं कहता हूं की भूपेश बघेल आप महती जिम्मेदारी बतौर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पद पर बैठे है आप कर्मचारियों के यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जो जिम्मेदार पदाधिकारी है उन्हे बुलाकर बात नही कर सकतें । कोई बड़ी मांग नहीं है केवल दो सूत्रीय मांग है वो भी कर्मचारियों के अधिकार की मांग है। आपको कर्मचारियों के मुख्य पदाधिकारियों के साथ बैठ कर विचार विमर्श करना था और जितना आपसे हो सके कर्मचारियों की मांग को पूरा करना था लेकिन आप अपने अड़ियल रवय्ये पर अडिग हो जो सरासर कर्मचारियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देय तिथि से ३४% महंगाई भत्ता और सातवें वेतन मान पर गृह भाड़ा भत्ता दिया जा रहा है और आस पास के राज्य मध्य प्रदेश, उड़ीसा सरकार द्वारा भी दिया जा रहा है तो भूपेश बघेल आपका भी फर्ज बनता है की आप भी छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को देय तिथि से ३४% महंगाई भत्ता और सातवें वेतन मान पर गृह भाड़ा भत्ता दे।

धरना में फेडरेशन के दुर्ग संभाग संयोजक आनंदमूर्ति झा, डी इस भारद्वाज, व्हीएस , कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय लहरे,राव, विपिन जैन, महेंद्र साहू, विष्णुसिंह राजपूत, यूवराज साहू, सत्येंद्र राजपूत, के आर देशमुख, डॉ बी के दास, देवेंद्र बंछोर, हरि शर्मा, मोतीराम खिलाड़ी, प्रमनारायण साहू, नरसिंह पटेल, विजय शर्मा, प्रमोद यादव, कृष्णा कुमार यादव, सुखनंदन यादव, कृष्णा वर्मा, बाबा चौहान, मोनिका सुकतेल, प्रतिभा श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र देशमुख, जी एस रावना, पंकज राठौड़, कुमार देशमुख, वीरेंद्र चंद्राकर, एम एम कुरैशी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ अध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा शासकीय अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए धरना में महिला कर्मचारियों ने भी
भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply