राजस्व पटवारी संघ जिला बेमेतरा छ. ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर 5 दिवसीय अवकाश पर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौपे

शेयर करें

बेमेतरा // राजस्व पटवारी संघ जिला बेमेतरा छ. ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर 5 दिवसीय अवकाश पर शुक्रवार को अनुभागिय अधिकारी (राजस्व ) बेमेतरा एवं नायब तहसीलदार बेमेतरा को ज्ञापन सौपे जिसमे छ. ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन डी ए और एच आर ए को लेकर विगत महीनो से चरण बद्ध आंदोलन धरना आयोजित कर रहे हैl

जिसमे प्रदेश के समस्त कर्मचारी अधिकारी केंद्र के समान राज्य सरकार महगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता अतिशीघ्र प्रदान करे को लेकर लाखो कर्मचारी अधिकारी तीसरे चरण को लेकर कमर कस लिया है जो की कर्मचारी अधिकारियो का अपना वाजिब हक है इस आंदोलन को लेकर जिलाध्यक्ष राजस्व पटवारी संघ बेमेतरा एवं प्रांतीय संगठन मंत्री राज्य कर्मचारी संघ बोधी राम निषाद ने समस्त विभाग के कर्मचारी अधिकारियो से अपील किया है की 5 दिवसीय अवकाश (25 जुलाई से 29 जुलाई तक )लेकर काम बंद कलम बंद कर फेडरेशन के आंदोलन एवं धरना मे अधिक से अधिक संख्या मे सम्मिलित होवें जिससे समस्त कर्मचारी अधिकारियो को DA एवं HRA का लाभ मिलेगा साथ साथ राज्य सरकार से भी अपील किया की केंद्र सरकार के समान DA एवं HRA लागु करे।

ज्ञापन देते समय जिला सचिव एवं प्रांतीय संगठन मंत्री राजस्व पटवारी संघ अभिषेक माली, तहसील अध्यक्ष दिनेश नामदेव, तहसील उपाध्यक्ष कुमार गौरव साहू, सचिव शैलेन्द्र जायसवाल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा , पुष्पेंद्र वर्मा,गोपेश्वर मांडले, शैलेश वैष्णव, कल्याणी ठाकुर, परस राम साहू, लक्ष्मीकांत वर्मा, धनजय साहू, इत्यादि पटवारी साथी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply