भिलाई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने आज छत्तीसगढ़ में नए क्षेत्रीय संघठन मंत्री अजय जम्वाल की नियुक्ति की है जिनका मुख्यालय रायपुर रहेगा छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन के कामकाज पर नजर रखने और संगठनात्मक कसौटी को मजबूत करने के लिए यह नियुक्ति महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।
इससे पहले जम्वाल के पास थी पूर्वोत्तर राज्यों की जिम्मेदारी
वर्ष 1984 में मंडी के वल्लभ राजकीय महाविद्यालय में बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1989 में प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बतौर प्रचारक के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। मौजूदा समय में वे नॉर्थ ईस्ट के सात राज्यों (असम, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा और अरुणाचल) में क्षेत्रीय संगठन मंत्री का कार्यभार सँभाल चुके हैं।






