मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए सराहना की

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने सौजन्य मुलाकात की। एसोसिएशन के महासचिव श्री कृष्णा साहू के नेतृत्व में आए खिलाड़ियों ने सरकार की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन एवं सहयोग दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। 

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में सुश्री ममता रजक एवं सुश्री डी. भाविका को अभी हाल ही में कोयंबतूर (तमिलनाडू) में आयोजित एशियन पावर लिफ्प्रटिंग तियोगिता में रजत पदक प्राप्त हुआ है। इसके अलावा शहीद राजीव पांडे और गुंडाधूर पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती संतोषी मांझी और सुश्री ममता रजक को इस वर्ष बिलासपुर में आयोजित प्रतियोगिता में स्ट्रांग वूमेन ऑफ छत्तीसगढ़ का खिताब मिला है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। 

एसोसिएशन के महासचिव श्री कृष्णा साहू प्रसिद्ध पावर लिफ्टर एवं बॉडी बिल्डर रहें हैं। उन्हें गुंडाधूर पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह अवार्ड, विक्रम अवार्ड सहित अन्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा श्री साहू 1990 में मिस्टर इंडिया एवं स्ट्रांग मैन ऑफ इंडिया का खिताब भी जीत चुके हैं। 

इस अवसर पर कुनाल देशलहरे, रौनक शर्मा, रिशभ यादव, दुश्यंत मोहंती, विमल प्रकाश वर्मा, अशरान अली खान, सुश्री लकी कुमारी, सुश्री नीलम फुटान सुश्री दीपाली सोनी सहित अन्य खिलाड़ी एवं पदाधिकारी उपस्थित  थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply