लोक निर्माण मंत्री साहू ने राजधानी में निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेसवे का किया सघन निरीक्षण

शेयर करें

रायपुर //लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज राजधानी रायपुर के विभिन्न इलाकों में निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेसवे का सघन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। श्री साहू ने कहा कि बारिश के दौरान भी निर्माण कार्य सतत जारी रखें। आम नागरिकों को निर्माण कार्य के कारण किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अधिकारी निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करें। 


लोक निर्माण मंत्री श्री साहू ने आज रायपुर के डीआरएम कार्यालय, गोगांव एवं तेलघानी नाका के पास के बन रहे अंडर ब्रिज, एक्सप्रेस-वे, एम एम आई हॉस्पिटल के पास निर्माधाधीन ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण से संबंधित अधिकारियों से कहा कि रेलवे से समन्वय कर कार्य समय पर पूर्ण करें। बारिश से पहले सभी बड़े कार्य पूर्ण कर लें, साथ ही बारिश के दौरान पूर्ण हो सकने वाले कार्यों को भी श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य पूर्ण कराएं। मंत्री श्री साहू ने एक्सप्रेस-वे और ब्रिज निर्माण से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शेष बचे कार्यों को त्वरित गति से पूरा करें। ताकि इसका शीघ्र लोकार्पण हो सके और आम नागरिकों को इन क्षेत्रों में सुविधाजनक यातायात का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply