मुख्यमंत्री ने मातृ एवं शिशु रोग स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज कांकेर जिला मुख्यालय के अलबेलापारा स्थित मातृ एवं शिशु रोग अस्पताल का शुभारंभ किया। इससे पूर्व यहाॅ आदर्श महिला महाविद्यालय संचालित किया जा रहा था। कोरोनाकाल में इसे कोविड-19 अस्पताल में परिवर्तित किया गया था। जिसके पश्चात जिला चिकित्सालय कांकेर में संचालित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल को यहाॅ स्थानांतरित किया गया है।

Advertisements
KWBD

इस अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए प्रसुति एवं स्त्री रोग ओ.पी.डी., सोनोग्राफी, प्रसव पूर्व, प्रसव कक्ष, प्रसव पश्चात कक्ष, एक्लेमशिया कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, मातृ आई.सी.यू. एवं पी.पी.ओ.टी. और शिशु स्वास्थ्य में शिशु रोग ओ.पी.डी., नवजात शिशु चिकित्सा ईकाई, शिशु गहन चिकित्सा ईकाई, स्टेप डाऊन, 57 बिस्तरीय वार्ड एवं पोषण पुनर्वास केन्द्र की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं।

अस्पताल निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया,  संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर, बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुन्दरराज पी, कलेक्टर चन्दन कुमार, एसपी शलभ कुमार सिन्हा उपस्थित थे।

– कांकेर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मेडिकल छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करें जिससे लोगों में डॉक्टर के प्रति विश्वास बढ़े। 
– उन्होंने कहा कि मानव सेवा के लिए आपने जो रास्ता चुने हैं। वे मानवता के लिए बहुत बड़ी बात है। 
– इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा प्रीति रूपवानी ने मुख्यमंत्री को उनकी स्केच भी भेंट की।

  • Related Posts

    ​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश
    • August 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें ​रायपुर // उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार का मूल ध्येय प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुँचाना है। दूरस्थ और…

    और पढ़ें
    ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, सेनानियों के योगदान और सुशासन की उपलब्धियों का प्रदर्शन
    • August 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी नागरिकों और विद्यार्थियों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *