गम्भीर हृदय रोग से जूझ रही बिटिया मुस्कान और स्वीटी के चेहरे पर लौटेगी मुस्कुराहट, होगा मुफ्त इलाज

शेयर करें

रायपुर // नारायणपुर विधानसभा के ग्राम मर्दापाल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गम्भीर हृदय रोग से जूझ रही मुस्कान बघेल और स्वीटी से मुलाकात की। 9 वर्षीय बालिका स्वीटी की माता श्रीमती केवली ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्वीटी गम्भीर हृदय रोग से पीड़ित है। वहीं 8 वर्षीय बालिका मुस्कान बघेल की माता ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी बच्ची को भी हृदय की बीमारी है। दोनों बच्चियां कंजेनाइटल हार्ट डिसीज से जूझ रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चियों की तकलीफ सुनकर तुरन्त उनके बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री बघेल ने बच्चियों की माताओं को खूबचन्द बघेल योजना और विशेष स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के बारे में भी जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि चिरायु कार्यक्रम के तहत दूरस्थ क्षेत्रों के आंगनवाड़ी केंद्र और स्कूलों में बच्चों की गम्भीर बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य सम्बंधित दिक्कतों के निदान के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा स्क्रीनिंग की जा रही है, ताकि ग्रामीण बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें। इसी कार्यक्रम के तहत मुस्कान और स्वीटी की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें जांच के बाद इन्हें कंजेनाइटल हार्ट डिसीज का पता चला।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
    • August 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है…

    और पढ़ें
    संत शिरोमणि गुरू रविदास की 650 वी जयंती एवं हरेली तिहार के अवसर पर जामुल पहुचेंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
    • August 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की 650 वी जयंती एवं हरेली तिहार के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 12 अगस्त दिन बुधवार को…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *