स्वास्थ्य सहायता योजना से नागरिकों को मिल रहा स्वास्थ्य सुविधा का लाभ 29 हितग्राही हुए लाभांवित

शेयर करें

बेमेतरा  // मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के लिए राज्य के पात्र परिवारों को अधिकतम 20 लाख रुपये तक के ईलाज की सुविधा प्रदान की जाती हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बेमेतरा डॉ खेमराज सोनवानी ने जानकारी दिया कि जिला बेमेतरा से योजनांतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों जैसे-कैंसर, लिवर, किडनी, हृदय संबंधित व अन्य हेतु 29 हितग्राहियों द्वारा योजना का लाभ लिया गया। इनमें विकासखण्ड साजा के 09, बेरला के 05, नवागढ़ के 05 तथा बेमेतरा के 10 हितग्राही शामिल हैं तथा 17 हितग्राही योजनांतर्गत लाभ लेने हेतु प्रक्रियाधीन हैं।
राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने तथा दुर्लभ बीमारियों के ईलाज में होने वाले व्यय से बचने हेतु राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का प्रारंभ किया गया हैं। प्राथमिकता व अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवार योजनांतर्गत पात्र हैं। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत सहायता राज्य व राज्य के बाहर के सभी शासकीय चिकित्सालय व पंजीकृत निजी चिकित्सालयों में उपचार करने पर ही प्रदान की जायेगी।


मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत उपचार हेतु सहायता के लिए आवेदन-पत्र स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट dkbssy.cg.nic.in में अथवा राज्य नोडल एजेंसी, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर में निर्धारित प्रपत्र में जमा किया जा सकता हैं। आवेदन पत्र के साथ बीमारी की समस्त जांच रिपोर्ट, संभावित व्यय का प्राक्कलन, मरीज के आधार कार्ड की कापी इत्यादि दस्तावेज जमा किये जा सकेगे। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बेमेतरा व टोल फ्री नं. 104 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल
    • August 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंप्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम रायपुर // राज्य में घुमंतू और बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय देने, गौ-संरक्षण को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक जनता से मांगे गए सुझाव
    • August 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // ​छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों के स्थान पर सभी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *