मुख्यमंत्री की घोषणा के 3 दिन के अंदर खाते में पहुँची राशि

शेयर करें

रायपुर // संवेदनशीलता से मदर्स डे पर एक जरूरतमंद माँ को बड़ी सहायता मिली है । मां की गुहार पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उसके बेटे का हाथ थाम लिया और बीमार बेटे के इलाज के लिए तीन दिनों के भीतर ही 4 लाख की सहायता राशि पहुंचा दी। 
 दरअसल भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री रामानुजगंज विधानसभा के ताम्बेश्वरनगर गौठान में लोगों से मिलने पहुंचे थे। तभी रीना विश्वास ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसके बेटे को ट्यूमर है और इलाज में काफी पैसे खर्च हो चुके है। इलाज जारी रखने के लिए उसके पास पैसे नहीं है और यह कहते हुए वह रो पड़ी। मुख्यमंत्री ने न केवल रीना को ढांढस बंधाया बल्कि  तत्काल 4 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की। घोषणा के तीन दिन के भीतर ही रीना विश्वास के खाते में 4 लाख रुपये पहुंच गए है। 
पैसे मिलने पर रीना ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि जिस उम्मीद से मैंने अपनी बात रखी थी, मुख्यमंत्री ने हमें उम्मीद से दोगुना स्नेह लौटाया है। मेरी स्थिति जानकर मुख्यमंत्री ने जो मुझे तत्काल सहायता उपलब्ध करवाई है, मैं मानती हूँ कि ऐसा कोई संवेदनशील व्यक्ति ही कर सकता है। रीना बताती है कि कुछ साल पहले  ट्यूमर की वजह से वो अपने पति को खो चुकी है लेकिन अब अपने बेटे को नही खोना चाहती है। मुख्यमंत्री के सहयोग से अब मेरे घर की खोई खुशियां लौट आएगी। आज मदर्स डे के दिन इससे अनमोल उपहार कुछ नहीं हो सकता, जो उसके बच्चे की जान बचाये।

  • Related Posts

    संत रविदास जयंती पर अगले वर्ष माघी पूर्णिमा को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, मांस एवं मदिरा बिक्री होगी प्रतिबंधित मुख्यमंत्री ने घोषणा की
    • August 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन समरसता, समानता, भक्ति, श्रम और सामाजिक न्याय का अमर संदेश है। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने…

    और पढ़ें
    सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक जीवन का आधार है। छत्तीसगढ़ सरकार कृषि और किसानों की समृद्धि को प्राथमिकता देते…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *