आम की ठंडी छांव में लोगों से मुख्यमंत्री की भेंट-मुलाकात

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुसमी में आम जनता से रूबरू चर्चा के लिए आयोजित ‘भेंट-मुलाकात‘ में कुसमी के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक-2 में आम के पेड़ की ठंडी छांव में मुख्यमंत्री से चर्चा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मुख्यमंत्री उनसे मिलने के लिए पैदल चलकर  स्थल पर पहुंचे।मुख्यमंत्री आम जनता की मांग पर कुसमी-सामरी-बलरामपुर पहुंच मार्ग में कंठी घाट के पास करीब 8 किलोमीटर सड़क डामरीकरण, कुसमी में आलू, टाउ और मिर्ची के फूड प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना, कुसमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नई तकनीक वाली एक्सरे मशीन, आईटीआई में नए ट्रेड खोलने आईटीआई के नए भवन निर्माण तथा नगर पंचायत कुसमी में फायर ब्रिगेड वाहन की व्यवस्था करने की घोषणा की। इसके साथ ही साथ उन्होंने कुसमी से कोरंधा होकर लातेहार सड़क को राजकीय राजमार्ग बनाने के लिए झारखण्ड सरकार से चर्चा करने का आश्वासन दिया। कुसमी में बिजली कटौती और ओव्हर लोड की समस्या की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम के दौरान सभा में मौजूद प्रिया यादव नाम की बच्ची के दिल के ऑपरेशन के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने उसकी मां को पास बुलाकर बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। मां ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बच्ची का स्वास्थ्य अब बहुत बेहतर है। बघेल ने बच्ची को गोद में उठाकर दुलारा और आशीर्वाद दिया। इस बच्ची प्रिया यादव का शासन से मिली 3.5 लाख रूपए की राशि से इलाज हुआ है, बच्ची की मां ने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से उनके कामकाज के बारे में जानकारी ली। समूह की महिलाओं ने उनके समूह द्वारा तैयार की गई सामग्री की टोकरी मुख्यमंत्री को भेंट की। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply