कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री चौबे ने 77.84 करोड़ के कार्याें का किया भूमिपूजन

शेयर करें

बेमेतरा // प्रदेश के कृषि, जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे प्रदेश के साथ-साथ बेमेतरा जिले में आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मुहैय्या कराने नई-नई सौगाते दे रहे हैं। कृषिमंत्री ने कल शनिवार को साजा क्षेत्र प्रवास के दौरान जलसंसाधन विभाग एवं मण्डी बोर्ड के अन्तर्गत 77 करोड़ 84 लाख 27 हजार रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें जलसंसाधन विभाग के अन्तर्गत 11 स्थानों पर तटबंध सुरक्षा, एनीकट कम काजवें का निर्माण, व्यपवर्तन योजना की मुख्य नहर एवं लघु नहरों का रिमॉडलिंग तथा लायनिंग कार्य, एनीकट कम रपटा निर्माण आदि शामिल हैं। कृषि मंत्री ने ग्राम सेमरिया में मण्डी बोर्ड द्वारा 62 लाख 42 हजार रु. की लागत से बनने वाले 13 नग गली कांक्रिटीकरण की आधार शिला रखी।
कृषि मंत्री ने जलसंसाधन विभाग के 11 कार्याें का शिलान्यास किया इनमें विधानसभा साजा अन्तर्गत तटबंध सुरक्षा योजना के तहत ग्राम देउरगांव में 220.82 लाख रुपये, मासुलगोंदी मे 224.04 लाख रुपये, सोनपांडर में 224.12 लाख रु. बुधवारा में 190.84 लाख रु. भोजेवारा में 128.76 लाख रु. चोरभट्ठी-चेचानमेटा एनीकट कम काजवें का निर्माण कार्य 248.77 लाख रु. कुबिया व्यपवर्तन का शेर्ष कार्य, मुख्य एवं लघु नहरों का रिमॉडलिंग तथा लायनिंग कार्य 675 लाख रु., करुआ व्यपवर्तन योजना की मुख्य एवं लघु नहरों का रिमॉडलिंग तथा लाइनिंग एवं पक्के कार्य 1701 लाख रु., डोटू व्यपवर्तन शीर्ष एवं (एलबीसी एवं आरबीसी) लघु नहरों का रिमॉडलिंग तथा लाइनिंग कार्य 3612 लाख रु., गब्दी व्यपवर्तन योजना की बायीं तट नहर का रिमॉडलिंग एवं लाइनिंग कार्य के लिए 270.50 लाख रुपये एवं विधानसभा बेमेतरा अन्तर्गत ग्राम डोटू नाला पर हड़गांव-केछवई एनीकट कम रपटा का निर्माण कार्य के लिए 226 लाख रु. शामिल हैं।

इस अवसर पर इस अवसर पर बंसी पटेल, संतोष वर्मा साजा, नगर पंचायत अध्यक्ष साजा शालीनी मनोज जयसवाल, विधायक प्रतिनिधि मनोज जयसवाल, डेनिस यादव, अध्यक्ष जैव विविधता प्रबंधन समिति, जनभागीदारी अध्यक्ष बिजेंदर वर्मा, जनार्दन सिंह राजपूत, रमेशचंद्र तिवारी, जितेन्द्र जैन, नगर उपाध्यक्ष योगेशवर सोनी, पार्षद गण ज्योति राठी, पुष्पा प्रकाश सिन्हा, अवधेश गोयल, संतोष बाजिगर यादव, सागर सिन्हा, रमेश निर्मलकर, रवि सेन, ईश्वरीय निर्मलकर, दिनेश वर्मा, मनोज राजपूत, रोहित वर्मा, शांता निर्मलकर, दिनेश साहू, थानेशवर साहू, भूजल मिश्रा, मोंटी निर्मलकर, ग्राम पंचायत रौद्रा के सरपंच अशोक कौशल, सरपंच सेमरिया शिवा ध्रुव, हाटरांका के सरपंच श्रीमती सरस्वती साहू के अलावा वरिष्ट कार्यकर्ता पुन्नीदास मानिकपुरी, घनाराम यादव, जितेंद्र उपाध्याय थानखाम्हरिया, सुरेश दुबे कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, सी एस शिवहरे एस डी ओ लो. नि. वि. श्री बी एल पटेल, मण्डी बोर्ड के उप अभियंता चंद्राकर सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का हुआ सफल समापन
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की…

    और पढ़ें
    निजी स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी की जांच के लिए जिला व ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें-हेल्प डेस्क नंबर पर पालक कर सकते है शिकायत दुर्ग // जिले में संचालित अशासकीय (निजी) विद्यालयों द्वारा पालकों को पुस्तकें, गणवेश और अन्य सामग्रियां किसी एक ही निर्धारित…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *