छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न पदों के लिए होगी परीक्षा

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राचार्य वर्ग-1, प्राचार्य वर्ग-2, प्लेसमेंट अधिकारी, सहायक संचालक (तकनीकी) (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, सहायक संचालक, रेशम (ग्रामोद्योग विभाग) सांईटिफिक आफिसर (केमेस्ट्री), चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग, सहायक संचालक (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) की परीक्षा 1 और 2 मई को आयोजित होगी। यह परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से 1 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।
इसी तरह परीक्षा 4 मई को सहायक संचालक हाथकरघा (ग्रामोद्योग विभाग), सहायक पंजीयक (वाणिज्य एवं उद्योग विभाग) की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9 बजे दोपहर 12 बजे तक एवं विधि अधिकारी (छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग), विधि अधिकारी (गृह-जेल विभाग) की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्रो में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी के दिशा निर्देशानुसार सोशल डिस्टेसिंग, सेनेटाईजेशन, मास्क पहनना एवं अन्य सभी दिशा निर्देशो का पालन करना अनिवार्य होगा।

  • Related Posts

    अच्छा आचरण और सेवा भाव ही एक डॉक्टर की सबसे बड़ी पहचान है – मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित एकलव्य संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों से नीट-2026 में…

    और पढ़ें
    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और सुशासन की सबसे मजबूत आधारशिला है। पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर, हर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *