चिटफंड कंपनी के 12 एकड़ जमीन की होगी कुर्की : पंडरिया में स्थिति है संचालकों की भूमि

शेयर करें

कवर्धा // चिटफंड कंपनी आईडब्ल्यूसी मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों के नाम पंडरिया तहसील में स्थित लगभग 12 एकड़ कृषिभूमि की कुर्की की जाएगी। इसके संचालक अवकाश पाठक पिता क्रांति पाठक और उसकी पत्नी श्रीमती ज्योति पाठक है। शासन के गाइडलाइन के अनुसार कंपनी संचालकों के खिलाफ कलेक्टर एवं जिला दण्डाअधिकारी श्री रमेश कुमार शर्मा ने कार्यवाही करते हुए कुर्की आदेश जारी किया है। जिसका जल्द ही पालन किया जाएगा।
दोनों ने कंपनी का रायपुर में कार्यालय खोला। पाठक दंपत्ती ने कंपनी का संचालन कंपनी का पंजीयन शर्तों का उल्लंघन करते हुए कर रहे थे। पाठक दंपत्ती ने आम उपभोक्ताओं को अधिक रकम देने के लिए निवेश कराया था। इसमें उन्होंने बताया कि पांच साल में निवेशकों की रकम दोगुनी कर दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और निवेशकों का करोड़ो रूपए डूब गए। इस संबंध में रायपुर क्षेत्र के निवेशकों ने राखी, भानसेज, सिटी कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत की थी। जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। शासन के गाइडलाइन के अनुसार चिटफंड कंपनियों की संपत्ति की कुर्की करके संबंधित निवेशकों की राशि लौटाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आईडब्ल्यूसी मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के संचालक अवकाश पाठक एवं उसकी पत्नी ज्योति पाठक के नाम ग्राम नवागांव कला, तहसील पंडरिया, जिला कबीरधाम स्थित 12.35 एकड़ जिसे कुर्क कर निवेशकों के रकम लौटाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसी प्रकार अवकाश पाठक और उनके रिश्तेदारों के नाम लगभग 13.078 हेक्टयर कृषिभूमि और स्थित है, जिसमें अभी सुनवाई जारी है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रेषित प्रकरण के आधार पर कलेक्टर न्यायालय एवं दंडाधिकारी ने छत्तीसगढ़ निपेक्षकों के हितों के संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 7 के तहत कार्यवाही की है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply