राज्य की नक्सली घटनाओं में लगातार कमी आ रही है छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 जांबाज शूरवीर सम्मान से सम्मानित

शेयर करें

रायपुर //गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि राज्य में सड़कों के विकास से पर्यटन का दायरा बढ़ रहा है। नक्सल प्रभावित जिलों में विकास के लिए स्कूल, स्टील के पुल, बिजली इत्यादि मूलभूत कार्य संपन्न किए जा रहे हैं जिसके फलस्वरूप नक्सली घटनाओ में लगातार कमी आयी है। श्री साहू ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा नक्सली इलाकों के लिए दिए गए सूत्र वाक्य “विश्वास, विकास, सुरक्षा” की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर विगत 3 वर्षों में लगभग 02 हजार माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होना स्वीकार किया है।

गृहमंत्री श्री साहू ने राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जाबांज पुलिस जवानों को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि पुलिस को इमानदारी से अपना काम करना चाहिए ताकि आम जनता में उनके प्रति सम्मान दिखे और अपराधियों के मन में पुलिस का भय हो। श्री साहू ने आरक्षक से लेकर टीआई रैंक तक के 11 जाबांज पुलिस जवानों को शूरवीर सम्मान से सम्मानित किया। सम्मानित पुलिस जवानों में उप निरीक्षक जाकिर अली, महिला आरक्षक श्रीमती मनीषा यादव, सहायक उप निरीक्षक भूपेश सिंह, प्रधान आरक्षक संदीप दीक्षित, प्रधान आरक्षक सरफराज चिश्ती, निरीक्षक श्री रमन उसेण्डी, उपर निरीक्षक श्रीमती दीपिका निर्मलकर, सहायक उपनिरीक्षक मनोज राठौर, प्रधान आरक्षक सुशील पांडे, निरीक्षक विजय चेलक, तथा निरीक्षक सुमतराम साहू शामिल थे। इस मौके पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल
    • July 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के समापन सत्र में शामिल हुए। उन्होंने राजधानी रायपुर के एक निजी होटल…

    और पढ़ें
    भाजपा ओबीसी मोर्चा का संभाग स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
    • July 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के द्वारा संभाग स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन दुर्ग के बायपास रोड में स्थित चौहान इंपीरियल संपन्न हुई आयोजित प्रबुद्ध…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *