पिटौरा रंग महोत्सव में सम्मानित हुए समाजसेवी के के खेलवार

शेयर करें

अहिवारा । सत्य के प्रचार पंथी नवयुवक समिति समिति एवं ग्रामवासी पिटौरा (नंदिनी खुंदनी) में शनिवार को पिटौरा रंग महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें के. के. खेलवार को लाईफटाईम अचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। पद्मश्री डा आर एस बारले का प्रथम नगर आगमन पर नागरिक अभिनंदन किया गया

छत्तरसिंह डहरे सेवा निवृत्त आई ए एस मलपुरी, बी एल कुर्रे सेवा निवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी लहंगा, बंशीलाल कुर्रे सेवा निवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, देवादास बंजारे उत्कृष्ठ शिक्षक नंदिनी नगर, श्रीमती सुलोचना पात्रे अध्यक्ष महिला समिति पिटौरा भी लाईफटाईम अचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किये गये। पिटौरा रंग महोत्सव में सतनाम भजन, पंथी नृत्य, पंडितानी, राउत नाच, रामधुनी, जसगीत, आदिवासी नृत्य, भरथरी तथा फाग गीत के माध्यम से अनेक विधाओं की प्रस्तुति देखने को मिली। आयोजन समित में अध्यक्ष अश्वनी कुमार टंडन, सचिव इंद्रल कोसरे, उपाध्यक्ष दिलेश्वर गायकवाड़ तथा संरक्षक नरेश कुमार बंधे, हेमप्रकाश डहरिया का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र चाणक्य, दिनेश कुमार जांगड़े, भागवत दास टंडन तथा भोज बंजारे ने की।

  • Related Posts

    गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // ग्राम पंचायतों को केवल योजनाओं के क्रियान्वयन की इकाई नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र के रूप में विकसित करना होगा।…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *