हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी द्वितीय मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 2024 के प्रवेश पत्र मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.inएवं संबंधित संस्था के पोर्टल में अपलोड कर दिया गया है।

मंडल द्वारा जारी पत्र में निर्देशित किया गया है कि संबंधित संस्था अपने संस्था से अग्रेषित परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र पोर्टल से डाउनलोड कर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विषयों को अनिवार्य रूप से मिलान कर ले। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो इसकी सूचना तत्काल मण्डल कार्यालय को देने का निर्देश दिया गया है।

 मंडल के उप सचिव द्वारा बताया गया कि हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी द्वितीय मुख्य /अवसर परीक्षा 2024 के मूल प्रवेश पत्र 20 जुलाई 2024 को जिले के समन्वय संस्था से वितरित किया जायेगा। वितरण दिनांक को समन्वय संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए है।

  • Related Posts

    वैवाहिक सीजन में गन्ना किसानों को मिली बड़ी राहत
    • April 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // वैवाहिक सीजन एवं आगामी फसल की तैयारियों के बीच गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से…

    और पढ़ें
    हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
    • April 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम कल 29 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 02.30 बजे मंत्रालय,…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *