भिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं सामाजिकजनों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा के योगदान को स्मरण किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक मिलनसार, लोकप्रिय एवं जनहित के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने सदैव अपने क्षेत्र और पूरे प्रदेश के विकास की चिंता की। समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संबंध और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय कोसेवाड़ा जी अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहे। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के गठन एवं विस्तार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने समाज के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय कोसेवाड़ा जी के योगदान को सम्मानित करते हुए शासकीय महाविद्यालय का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महाविद्यालय का नामकरण आने वाली पीढ़ियों को उनके सामाजिक योगदान, जनसेवा और समर्पण की प्रेरणा देगा।
मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय कोसेवाड़ा जी के जाने से समाज और प्रदेश ने एक समर्पित जनप्रतिनिधि खो दिया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार, समर्थकों और कार्यकर्ताओं को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
श्रद्धांजलि सभा में जगदलपुर विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव,छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहब,कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, , पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं ग्रामीण तथा अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर,क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राकेश पांडेय, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, विधायक श्रीमती भावना बोहरा, विधायक अनुज शर्मा,रजककार विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रहलाद रजक, तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, प्रदेश मंत्री अमित साहु,जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल टिकरिया, भिलाई-चरोदा महापौर निर्मल कोसरे, उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, चिन्ना केशवालु, गोपाल कृष्ण वर्मा,महामंत्री श्रीमती सुषमा जेठानी एवं मनीष अग्रवाल, जिला मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, पारस जंघेल,मनोज तिवारी,कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सह कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, प्रवक्ता प्रेम लाल साहु,सह मीडिया प्रभारी सूरज जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





