केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को दुर्ग में करेंगे आमसभा

शेयर करें

दुर्ग // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल को भाजपा ने सेवा सुशासन व गरीब कल्याण की संज्ञा दी है इसे यादगार बनाने भाजपा द्वारा देशभर में 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत लोकसभा क्षेत्रों में वरिष्ठ भाजपा नेताओं का सम्मान, केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभवंतित हितग्राहियों के लिए लाभार्थी सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं वहीं देश के 51 लोकसभा क्षेत्रों में केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं आम सभा कर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवएंगे भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा देश के 51 लोकसभा क्षेत्रों में आम सभा के लिए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र का नाम भी चयन किया गया है l

इस कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को स्थानीय पंडित रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आमसभा को संबोधित करेंगे यह आम सभा सुबह 11:00 बजे शुरू होगी आम सभा में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अलावा अन्य लोकसभा क्षेत्र से 50,000 से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की भाजपा नेताओं द्वारा दावा किया गया है जिसके तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है यह बातें प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिव रतन शर्मा व दुर्ग संभाग भाजपा प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने शनिवार को मीडिया से संयुक्त चर्चा में कहीं प्रेस वार्ता के दौरान दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भिलाई भाजपा अध्यक्ष बृजेश ब्रिजपुरिया, जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ,जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, वरिष्ठ भाजपा नेता आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा जिला भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक अनूप गटागट भी मौजूद थे चर्चा में पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत देश के 496 लोकसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं l

जिसमें बुथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है इस कड़ी में दुर्ग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विशेष जनसंपर्क अभियान प्रमुख शिवरतन शर्मा ने बताया कि विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत देशभर में 13 तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं अभियान के तहत प्रदेश के 7 लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा आम सभा किया जा चुका है 22 जून को दुर्ग में केंद्रीय गृह मंत्री अमृतसर आम आम सभा करेंगे बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और 1 जुलाई को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कांकेर में आमसभा होगी उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत 21 जून को योग दिवस और 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे 20 जून को घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं लोगों के घर घर जाएंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियां और छत्तीसगढ़ राज्य की विफलता बताएंगे l

केंद्र की योजनाओं का गरीब वर्ग को लाभ नहीं मिलने से जुड़े एक सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है योजना के लिए केंद्र सरकार राशि भेज रही है लेकिन इस योजना के संचालन के लिए राज्य सरकार एजेंसी के तौर पर कार्य करती है योजना में अव्यवस्था के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चलाया स्वच्छता अभियान काफी असरकारी रहा है खुले में आज कोई कचरा फेंकने से पहले सोचता है यह सब मोदी सरकार की योजनाओं के कारण संभव हो सका है श्री पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार केंद्र सरकार अपने कोटे की धान प्रति कुंतल लगभग ₹500 समर्थन मूल्य पर खरीद रही है l

राज्य सरकार द्वारा केवल ₹400 बढ़ाकर बोनस के रूप में दिया जा रहा है प्रदेश के किसान यह सब समझ रहे हैं समय आने पर भी राज्य सरकार को इसका जवाब देंगे प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार किसी से छिपाए नहीं छिप ईयर दो हजार करोड़ के शराब और 5000 करोड़ के कोयला घोटाले की गूंज पूरे देश में गूंज रही है 13000 करोड़ गठान में खर्च हो गया प्रदेश में भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण है भाजपा लगातार भ्रष्टाचार के मुद्दों पर लड़ाई लड़ रही है दुर्ग संभाग भाजपा प्रभारी भूपेंद्र सैनी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि दुर्ग संगठन में गुटबाजी जैसी कोई स्थिति नहीं है सभी नेता कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें सभी कार्यकर्ता उत्साह के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आम सभा की तैयारी में जुटे हुए हैं l

  • Related Posts

    बंद पड़े हाट-बाजारों में लौटी रौनक, आदिवासी अंचलों की अर्थव्यवस्था को मिला नया जीवन
    • May 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कभी माओवाद के आतंक और भय के कारण वीरान पड़े बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल अब विकास, विश्वास और नई उम्मीदों की मिसाल बनते जा रहे हैं।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *