स्कूलों में ही बनेंगे जाति प्रमाणपत्र, छात्रावासों में सप्लाई करेंगी स्व-सहायता समूह-कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

शेयर करें

दुर्ग / स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए छात्रावासों में इनके माध्यम से सप्लाई करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही स्कूलों में ही बच्चों को जाति प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिये गये हैं ताकि उन्हें बाद में किसी तरह की परेशानी नहीं आए। इस संबंध में निर्देश कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने समीक्षा बैठक में दिये। बैठक में उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह को मजबूत करने के लिए यह जरूरी है कि उनके लिए मार्केट लिंकेज किया जाए और शासकीय रूप से उपयोग होने वाली अधिकाधिक सामग्री का क्रय उनके माध्यम से किया जाए। साथ ही उन्होंने समूहों के लिए बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा एवं बाजार के ट्रेंड के मुताबिक वस्तुओं के निर्माण के संबंध में प्रशिक्षित करने के निर्देश भी दिये। आज बैठक में जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, एडीशनल कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
KWBD

छठ पूजा को लेकर तैयारियों की समीक्षा की- छठ पूजा के अवसर पर होने वाली तैयारियों की समीक्षा भी कलेक्टर ने की। उन्होंने आज शाम तक ही लाइटिंग वगैरह सारे इंतजाम छठ घाटों में करा लेने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि छठ के अवसर पर तालाब तो साफ कर ही रहे हैं। पर्व के पश्चात भी किसी तरह की गंदगी घाटों में नहीं छूटनी चाहिए।
भिलाई चरौदा में कार्य कर रहीं एएनएम नर्सों को दीवाली पूर्व वेतन भुगतान नहीं होने पर दिखाई सख्त नाराजगी- कलेक्टर ने बैठक में भिलाई चरौदा में कार्य कर रहीं एएनएम नर्सों को दीवाली पूर्व वेतन भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। सीएमएचओ ने बताया कि दीवाली के पश्चात इनके वेतन का भुगतान कर दिया गया है। कलेक्टर ने वेतन में होने वाले विलंब के लिए जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई के निर्देश सीएमएचओ को दिये।

स्टेशन मरौदा में लोप्रेशर की समस्या शीघ्र ठीक करने दिये निर्देश- बैठक में कलेक्टर ने स्टेशन मरौदा में लो प्रेशर आने की समस्या के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में अमृत मिशन के अभियंताओं ने जांच की थी। समस्या शीघ्र हल हो इस पर कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने निगम टीम को कल क्षेत्र का दौरा करने और समस्या के फौरी समाधान के लिए कार्य करने निर्देश दिये। कलेक्टर ने तालपुरी बी ब्लाक में नियमित रूप से साफसफाई कराने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर ने अवैध प्लाटिंग के मामलों में भी शीघ्रता से कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारी को सभी गड्ढों की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिये। लोक सेवा केंद्रों की भी मानिटरिंग करते रहने के निर्देश उन्होंने दिये ताकि लोगों को जरूरी सुविधाएं मिलती रहें।

  • Related Posts

    17 नवीन सहकारी समितियों के लिए भूमि आबंटित, कृषि आदान प्राप्ति एवं समर्थन मूल्य में धान बिक्री की सुविधाएं
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा जारी अधिसूचना के तहत छत्तीसगढ़ सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 9 (1) के अंतर्गत जिला दुर्ग की प्राथमिकता कृषि साख सहकारी सोसायटी की पुनर्गठन…

    और पढ़ें
    आरोपी भीम सोनकर को कलेक्टर ने किया जिलाबदर
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंसीमावर्ती जिलों की सीमाओं में एक वर्ष की अवधि तक आरोपी का प्रवेश प्रतिबंधित दुर्ग // कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने आरोपी भीम सोनकर के आपराधिक आचरण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *