सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा

शेयर करें

भिलाई नगर / शहर में लगातार चोरी के बढ़ते हुए अपराध पर अंकुश लगाने हेतु मान वरि. पुलिस अधीक्षक  दुर्ग  बद्रीनारायण मीणा ( भापुसे ) के मार्गदर्शन एवं अति.पुलिस अधीक्षक ( शहर )  संजय ध्रुव ( रापुसे ) एवं मान नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर  राकेश जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम  नसर सिद्धकी के निर्देशानुसार लगातार क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था कि इसी तारतम्य में दिनांक 01.12.2021 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर निरीक्षक बृजेश कुशवाहा प्रभारी थाना भिलाई भट्टी निरी .

गौरव तिवारी प्रभारी सायबर सेल एवं सिविल टीम के सउनि पूर्ण बहादुर के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर संदेही हरजीत सिंह , रोहित शाह एवं दो नाबालिकों को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर सेक्टर 02 , सेक्टर 04 , सेक्टर 01 , सेक्टर 07 , सेक्टर 08 एवं सेक्टर 05 में कई सूने मकान की रेकी कर सोने चांदी के जेवरात एवं घड़ी तथा नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी के मशरूका को तारा ज्वेलर्स पावर हाउस मछली मार्केट में बेचना बताने पर आरोपियों के निशानदेही पर ज्वेलर्स संचालक को पकड़कर पूछताछ किया जो चोरी की मशरूका सोने चांदी के जेवरात को खरीदना स्वीकार करने पर ज्वेलर्स संचालक से चोरी के मशरूका सोने चांदी के जेवरात को बरामद किया जाकर आरोपियों को अपराध में गिर 0 कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया ।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक बृजेश कुशवाहा , सउनि नागेन्द्र बंछोर , राहुल नेताम , आरक्षक तारकेश्वर साहू , भूमिन्द्र वर्मा , मुरली सोनी , राजेन्द्र बसोर , कौशल सिन्हा , सुरेश नायडू , हीरालाल देशमुख , रविन्द्र बंजारे एवं सिविल टीम के सउनि पूर्ण बहादुर , आरक्षक पन्नेलाल , शमीम खान , अनुप शर्मा , पंकज चतुर्वेदी , उपेन्द्र यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

नाम आरोपी –

  1. हरजीत सिंह पिता स्व ० परमजीमत सिंह उम्र 28 साल निवासी मकान नं . 207 / के , पोल नं . 20 , वार्ड 22 , केम्प 02 , थाना छावनी
  2. रोहित शाह पिता ओमप्रकाश शाह उम्र 18 साल निवासी खुर्सीपार , मछली मार्केट , काली मंदिर के पास थाना खुर्सीपार
  3. पंकज कुमार सोनी पिता स्व ० राजेन्द्र कुमार सोनी उम्र 27 साल , निवासी केम्प 02 , पावर हाउस , तारा ज्वेलर्स एवं दो अपचारी बालक।

जप्त संपत्ती सोने चांदी के जेवरात कीमती 5 लाख रूपये में एवं चोरी में प्रयुक्त दो वाहन कीमती 02 लाख रूपये जुमला 07 लाख रुपये।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
    • November 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, सहज और सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल तकनीक…

    और पढ़ें
    सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन
    • November 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर //  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारी सरकार नागरिक-केंद्रित सुशासन के संकल्प एवं जवाबदेही शासन के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम हेल्पलाइन 1076 यह सुनिश्चित करती…

    और पढ़ें

    Leave a Reply