वाहन चोरी करने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस और आरोपी को किया गिरफ्तार

शेयर करें

छत्तीसगढ़  / प्रार्थी लोचन मन्नेवार पिता नेतराम मन्नेवार उम्र 24 साल निवासी संगम चौक भाठापारा चरोदा के द्वारा दिनांक 25.11.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 18.11. 2021 को काली मंदिर चरोदा के पास अपनी मो.सा. वाहन क्रमांक सीजी 07 एल.यू 7049 को खड़ी कर अपने नव निर्मित मकान में पानी डालने के लिये गया था जब वापस आकर देखा तो उसकी मोसा नही था जिसे आस-पास पता तलाश किया किन्तु कहीं नहीं मिला जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की सूचना पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना मिली की एक आदमी इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में बहुत कम दाम पर मो.सा. बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है की सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी भिलाई विश्वास चन्द्राकर के मार्ग दर्शन में टीम बनाकर आरोपी की गिस्तारी हेतु टीम को हथखोज ट्रांसपोर्ट नगर भेजा गया, पुलिस द्वारा ग्राहक बनकर अरोपी से मिलकर मो.सा. के बारे में बात किया गया, तो आरोपी द्वारा मो.सा. को साई इंजी कंपनी के पार्किंग में खड़ी कर रखा था

जिसे आरोपी द्वारा दिखाया गया और 5000रू में बेचने की बात कही तब आरोपी को वाहन का दस्तावेज दिखाने कहा गया तब आरोपी द्वारा टाल-मटोल करने लगा जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक को घटना स्थल से मो. सा. क्रमांक सीजी 07 एल.यू 7049 को चोरी कर कम दाम पर बेचने के लिये ग्राहक की तलाश करना कबूल करने से आरोपी को गिस्तार कर गिस्तारी की

सूचना परिजनों को देकर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल, प्र.आर. राजेश तिवारी, आर. राजेश चन्द्रौल, सिविल से आर. अरविन्द्र मिश्रा एवन बंछोर रिंकू सोनी की सराहनीय भूमिका रही है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
    • November 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, सहज और सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल तकनीक…

    और पढ़ें
    सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन
    • November 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर //  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारी सरकार नागरिक-केंद्रित सुशासन के संकल्प एवं जवाबदेही शासन के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम हेल्पलाइन 1076 यह सुनिश्चित करती…

    और पढ़ें

    Leave a Reply