राफेल मामले की तरफ से हुए खुलासों पर कांग्रेस एक बार फिर भाजपा पर हमलावर

शेयर करें

हालांकि, इस बार भाजपा ने जबरदस्त पलटवार किया है और मीडियापार्ट की रिपोर्ट का ही जिक्र करते हुए कांग्रेस पर राफेल डील में कमीशन लेने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने रिपोर्ट में एक बिचौलिए के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि चौंकाने वाली बात यह है कि जिस मिडिलमैन का नाम अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में सामने आया था, उसी का नाम राफेल डील में भी आया है।

क्या रहा संबित पात्रा का बयान?

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “राफेल का विषय कमीशन की कहानी थी, बहुत बड़े घोटाले की साजिश थी। ये पूरा मामला 2007 से 2012 के बीच हुआ। आज हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज रखने वाले हैं, ताकि भ्रष्टाचार किसके कालखंड में हुआ ये बताएगा। फ्रांस ने कुछ वक्त पहले ये खुलासा किया कि राफेल में भ्रष्टाचार हुआ था।”

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में शामिल बिचौलिए का नाम राफेल से भी जुड़ा

पात्रा ने आगे कहा, “आज ये खुलासा हुआ है कि 2007 से 2012 के बीच में राफेल में ये कमीशनखोरी हुई है, जिसमें बिचौलिए का नाम भी सामने आया है- सुषेण गुप्ता। यह कोई नया खिलाड़ी नहीं है। ये पुराना खिलाड़ी है, जिसे अगस्ता वेस्टलैंड केस का किंगपिन माना जाता है। एक मिडिलमैन जो कि अगस्ता वेस्टलैंड केस में बिचौलिया था, वो 2007 से 2012 के बीच राफेल केस में घूस में बिचौलिया था। बहुत ज्यादा इत्तेफाक हकीकत होती है।

राहुल गांधी से मांगा जवाब

पात्रा ने आगे कहा- राहुल गांधी शायद हिंदुस्तान में नहीं है। वे इटली में हैं। इटली से वे जवाब दें, जो भ्रम फैलाने की कोशिश उनकी पार्टी ने की है। उन्हीं की पार्टी पर खुलासा हुआ है कि घूसखोरी 2007 से लेकर 2012 तक हुई। 10 साल तक भारतीय वायुसेना के पास फाइटर एयरक्राफ्ट नहीं थे। 10 साल तक सिर्फ समझौता किया गया और डील को अटकाए रखा गया। ये समझौता सिर्फ कमीशन के लिए अटकाए रखा गया। ये समझौता एयरक्राफ्ट के लिए नहीं हो रहा था। बल्कि कमीशन के लिए हो रहा था।

एग्रीमेंट फॉर कमीशन कांग्रेस के कालखंड में एग्रीमेंट ऑफ पर्चेज तो हमने देखा नहीं, लेकिन एक एग्रीमेंट ऑफ कमीशन जरूर हमारे सामने आ गया। इसके कंटेंट को आप पढ़ेंगे तो चौंक जाएंगे। यह कमीशन कोई 2 से 4 फीसदी की नहीं थी। राहुल जी, सोनिया जी बधाई। विश्व में कमीशन के रिकॉर्ड को आपने तोड़ा है। 40 फीसदी की दर से कमीशन लेंगे। यह तो विश्व रिकॉर्ड है। उल्टा चोर चौकीदार को डांट रहा था।

  • Related Posts

    संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 अभियान मे शामिल हुआ विधायक ललित चंद्राकर
    • September 23, 2024

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // बालोद जिला अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 की आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य वक्ता के रूप दुर्ग ग्रामीण विधायक…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष की हुई नियुक्ति
    • September 20, 2024

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। राज्य शासन ने विभिन्न विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। श्रीमती गोमती साय, विधायक -विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव को सरगुजा क्षेत्र विकास…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *