राज्यपाल ने मणिपुर में हुए आतंकी हमले में शहीद कर्नल त्रिपाठी तथा उनके परिजनों के प्रति शोक व्यक्त किया

शेयर करें

रायपुर / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने मणिपुर राज्य के चुराचन्दपुर जिले के ग्राम सियालसी के समीप हुए आतंकी हमले में हुए शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी तथा उनके परिजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

कर्नल त्रिपाठी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के निवासी है, वे दैनिक बयार रायगढ़ के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के पुत्र है। उल्लेखनीय है कि कर्नल विप्लव त्रिपाठी आज सुबह 11 बजे बिहांग को-पोस्ट का विजिट कर वापस लौट रहे थे। तभी एम्बुश लगाए आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनुजा त्रिपाठी तथा पांच वर्षीय पुत्र आबिद त्रिपाठी तथा अन्य जवान शहीद हो गए।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply