यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो बिजली बिल के जरिए होने वाली ‘लूट’ खत्म करेंगे : प्रियंका

शेयर करें

नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में लोग बिजली बिलों के जरिए होने वाली लूट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अगर उनकी सरकार बनी तो सत्ता में आने पर उनकी पार्टी इस लूट को समाप्त कर देगी।
कांग्रेस महासचिव ने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट को भी टैग किया, जिसमें दावा किया गया था कि बिजली विभाग ने एक मजदूर को 19 करोड़ रुपए से अधिक के बिजली बिल का नोटिस दिया है। उन्होंने ट्वीट किया भाजपा राज में बिजली बिलों और स्मार्ट मीटरों की लूट से प्रदेश का आमजन बुरी तरह त्रस्त है।
कांग्रेस नेता ने कहा बिजली विभाग ने मेहनत मजदूरी करने वाले परिवार को 19 करोड़ 19 लाख रुपए के बिजली बिल का नोटिस थमा दिया है। प्रियंका ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर बिजली बिलों के जरिए हो रही इस लूट को समाप्त कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी, 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ
    • May 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित बीजेपी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल…

    और पढ़ें
    संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 अभियान मे शामिल हुआ विधायक ललित चंद्राकर
    • September 23, 2024

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // बालोद जिला अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 की आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य वक्ता के रूप दुर्ग ग्रामीण विधायक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *