महामहिम राष्ट्रपति के मुख्य अतिथि में होने वाले समारोह में पहली बार नगर निगम दुर्ग होगा शामिल

शेयर करें

दुर्ग 13 नवंबर/ शासन द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण एवं जी एफ सी रैंकिंग सर्वेक्षण कराया गया है।जिसमें नगर निगम दुर्ग को पूरे भारत में उत्कृष्ट स्थान से नवाजा गया है। विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त हरेश मंडावी के अथक प्रयासों एवं मार्गदर्शन से नगर निगम दुर्ग को यह उपलब्धि हासिल हुई है।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 हेतु विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 स्टार रेटिंग सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड का आयोजन भारत के महामहिम राष्ट्रपति माननीय रामनाथ कोविंद जी की मुख्य अतिथि में विज्ञान भवन नई दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसके तहत कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी एवं राज्य शहरी विकास अभिकरण रायपुर के अधिकारियों को दिल्ली प्रवास हेतु राज्य शासन द्वारा नामांकित किया गया है।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने उक्त अवार्ड मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक अरुण वोरा एवं शहर के नागरिकों एवं कर्मचारियों के द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने से यह सम्मान प्राप्त हुआ है जो कि शहर की जनता को समर्पित है। आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति महोदय के कर कमलो से यह अवार्ड लेने के लिए शासन का पत्र नगर निगम को प्राप्त हो चुका है अवार्ड हेतु मुख्य समारोह 20 नवंबर 2021 को प्रातः 11:00 बजे संपन्न होगा इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के नगरी प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने उक्त अवार्ड को प्राप्त करने में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल एवं समस्त जनप्रतिनिधि गण एवं शहर के जागरूक नागरिकों स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं सफाई कामगारों को बधाई दी है।

  • Related Posts

    अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का नामकरण स्वर्गीय श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर करने की घोषणा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर 5 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक स्वर्गीय डोमन…

    और पढ़ें
    सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, 27 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंथानावार कार्रवाई में खुर्सीपार में 11, उतई में 07, कुम्हारी में 03, मोहन नगर में 02, नेवई में 02 एवं जामुल में 02 प्रकरण दर्ज किए गए। दुर्ग //…

    और पढ़ें

    Leave a Reply