बड़े धूमधाम से मनाई गईकाल भैरव जयंती

शेयर करें

छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी जहां सभी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, वहाँ दिनांक 27 नवम्बर को पूरे जिले के एक मात्र स्थानसत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग मेंभैरव अष्टमी के अवसर परकाल भैरव जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई जिसमें विभिन्न धार्मिक आयोजन आयोजित किये गए..

समिति के सदस्य योगेन्द्र शर्मा “बंटी” ने बताया किकाल भैरव जयंती के अवसर पर माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग में स्थापित मनोकामना सिद्धकाल भैरव जी की मूर्ति का दिनांक 27 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से महाअभिषेक किया गया अभिषेक में मंदिर के मुख्य पुजारी पंडितसुनील पांडेय जी द्वारा दूध, दही, विभिन्न प्रकार की औषधियों एवं वस्तुओं से भैरव जी का अभिषेक कराया गया, अभिषेक के पश्चात पूजन एवं हवन कराया गया, पूजन अभिषेक के मुख्य जजमान महेंद्र साहू थे, हवन एवं पूजन कार्य मे प्रातः 11 बजे से ही धर्मप्रेमियों की भारी मात्रा में उपस्थिति रही, पूजन पश्चात बाबा जी की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया,

हवन पूजन के पश्चात सँध्या 5 बजे से गौड़ ब्राम्हण समाज, दुर्ग की परशुराम रामायण मण्डली द्वारा सुंदरकांड, हनुमान चालीसा,काल भैरव चालीसा का पाठ सुंदर एवं मधुर भजनों के साथ किया गया, जिसमें भारी मात्रा में महिलाएं उपस्थित थी.

समित्ति के राहुल शर्मा ने बताया कि संध्या 7:30 बजेकाल भैरव जी की 108 दीपों एवं 108 पूजा थाल से महाआरती की गयी जिसमें सेकड़ो धर्मप्रेमी उपस्थित हुए, और अपने हाथों में पूजा थाल लेकर भैरव बाबा की आरती किये, आरती पश्चात पुष्पांजलि की गयी, एवं भैरव बाबा जी का जयकारा लगाया गया, जिससे पूरे गंजपारा में भैरव बाबा की जय घोष गूंजता रहा, आरती के पश्चात प्रसादी का आयोजन रखा गया, जिसमे सभी धर्मप्रेमियों को भैरव बाबा जी का विशेष प्रसाद खिचड़ी, कचोरी, मूंग बड़ा, बेसन लड्डू का वितरण किया गया, 1000 से अधिक धर्मप्रेमियों ने प्रसादी ली,

कार्यक्रम मेंकाल भैरव जी की महिमा का वर्णन करते हुए मंदिर के पुजारी सुनील पांडेय जी ने बताया कि काल भैरव जयंती से आने वाले 41 दिन तक काल भैरव चालीसा का पाठ करने एवं पूजन करने से विशेष फल की प्राप्ति एवं सभी मनोकामना पूर्ण होती है,

सुनील पांडेय जी ने बताया कि कार्तिक माह की कालाष्टमी का विशेष फलदायी होती है। कार्तिक कृष्ण पक्ष के आठवें दिन कालाष्टमी होती है जिसे काल भैरव जयंती भी कहते हैं। काल भैरव का स्वरूप विकराल एवं क्रोधी है। काल भैरव के एक हाथ में छड़ी होती हैं और उनका वाहन काला कुत्ता होता है इसलिए भैरव रूप में काले कुत्ते को भोजन करवाने का भी विशेष महत्व बताया जाता है।

      काल भैरव जयंती के अवसर पर माँ दुर्गा मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई थी एवं आकर्षित फूलों सेकाल भैरव मंदिर को सजाया गया था.

       दुर्ग जिले में एक मात्र स्थान मेंकाल भैरव जयंती के आयोजन होने से सुबह 9 बजे से लेकर देर रात्रि तक गंजपारा दुर्ग में हजरों भक्तों नेकाल भैरव जयंती के इस आयोजन का लाभ लिया, आरती एवं अभिषेक में शामिल होकर प्रसादी लिए..

       आयोजन में महेश टावरी, अजय शर्मा, निर्मल जैन, सुरेश गुप्ता ऋषभ जैन (बाबू), इंद्राणी कुलेश्वर साहू, संजय पुरोहित, निर्मल शर्मा, राजेश शर्मा, डब्बू चन्द्रवँशी, प्रकाश टावरी, महेश गुप्ता, राजेश शर्मा, अर्पित शर्मा, अर्जित शुक्ला, मृदुल गुप्ता, मयंक शर्मा, विक्रम ठाकुर, चंद्रेश जैन, अशोक गुप्ता, आशीष गुप्ता, राकेश चक्रधारी, शिशु शुक्ला, सोनल सेन, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, हरीश ढीमर, दद्दू ढीमर, भागवत पटेल, दीपक पुरोहित, दीपक यादव, रवि राजपूत,

    महिलाओं में चंदादेवी शर्मा, किरण शर्मा, प्रभा शर्मा, चंदा शर्मा, संगीता शर्मा, प्रेमलता शर्मा, सरिता शर्मा, चंचल शर्मा, प्रतिभा पुरोहित, कविता, सुमन शर्मा,  लक्ष्मी यादव, ममता, राधा, कुलेश्वरी, एवं हजारों धर्मप्रेमी उपस्थित थे..

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पमशाला में ईब नदी के तट पर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर (कंवर धाम) में आयोजित…

    और पढ़ें
    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (नई दिल्ली पर्व 2026) में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिख रही…

    और पढ़ें

    Leave a Reply