बचे चावल को नया ट्विस्ट देकर बनाएं टेस्टी स्नैक्स ‘अरनचीनी बॉल्स’

शेयर करें

अकसर हमारे घरों में चावल बच जाते हैं, अगर आप इसे नया ट्विस्ट देना चाहती हैं तो इससे अरनचीनी बॉल्स बनाकर देखें।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

1 कटोरी बचा चावल, 15 ग्राम अनसॉल्टेड मक्खन, 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल, 1 कटा प्याज, 1 कटा लहसुन, 150 ग्राम कद्दूकस की हुई पार्मेज़ान चीज़, 150 ग्राम मॉज़ेरेला चीज़, तेल तलने के लिए, नमक स्वादानुसार
कोटिंग के लिए सामग्री
150 ग्राम आटा या मैदा, 3 अंडे, 150 ग्राम बे्रडक्रम्ब्स

विधि :

  • नॉनस्टिक पैन में मक्खन और ऑयल डालें। इसमें प्याज और लहसुन डालकर भूनें। चावल डालें। इसमें नमक डालें। पार्मेज़ान चीज़ मिलाएं और गैस बंद कर मिश्रण को ठंडा करें।
  • इससे बॉल्स बनाएं और बीच में मॉज़ेरेला चीज़ की स्टफिंग करें। ऐसे सभी बॉल्स तैयार कर लें। – मैदा, अंडे और ब्रेडक्रम्ब्स को तीन अलग प्लेट में निकालें। प्रत्येक बॉल को पहले मैदे में रोल करें। फिर अंडे में डुबोएं और अंत में ब्रेड क्रम्ब्स को अच्छी तरह कोटिंग करें।
  • कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। इसमें सभी बॉल्स को एक-एक कर सुनहरा होने तक तलें।
  • इन अरनचीनी बॉल्स को टमैटो डिपिंग सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें।
    शेफ टिप्स
    ज़रूरी नहीं कि आप इसमें मॉज़ेरेला चीज़ की स्टफ करें। आप इसमें पनीर या चिकेन कीमा से भी स्टफिंग कर सकती हैं। इससे अरनचीनी का स्वाद दोगुना हो जाएगा।
  • Related Posts

    स्टॉफ नर्स एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों के लिए प्रतीक्षा सूची से अभ्यर्थियों का चयन
    • September 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला दुर्ग अंतर्गत संविदा भर्ती के लिए  विभिन्न 47 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त…

    और पढ़ें
    मलेरिया पर निर्णायक प्रहार जारी, एक भी मृत्यु न हो यही हमारा लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य…

    और पढ़ें

    Leave a Reply