प्रदेश में जिले पांच बने, नगर निगम केवल एक बना रिसाली

शेयर करें
  • रिसाली नगर निगम में 27 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमि पूजन
    दुर्ग / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रिसाली निगम में 27 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5 जिले बने हैं तथा तहसील भी बहुत संख्या में बने हैं लेकिन नगर निगम केवल एक बना है वह है रिसाली। क्षेत्र की जनता की लंबे समय से मांग थी कि यहां पर निगम बने।
  • गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इसके लिए प्रस्ताव दिया तो हमने निश्चय किया कि रिसाली की जनता को जल्दी ही निगम की सौगात देंगे। साल भर में ही निगम बन गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 सालों में छत्तीसगढ़ देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रहा है, चाहे वह क्षेत्र वनोपज संग्रहण का हो अथवा स्वच्छता का क्षेत्र हो। वनोपज को ही लें। पहले केवल 7 प्रकार के वनोंपज की खरीदी होती थी अब 51 प्रकार के वनोपज की खरीदी होती है। स्वच्छता के क्षेत्र में यदि अवार्ड देखें तो राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले 239 पुरस्कारों में से 67 छत्तीसगढ़ से संबंधित हैं यह बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि में रिसाली भी शामिल है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास के लिए किसी तरह से राशि की कमी नहीं की गई है। आज ही जिले के नगरीय निकायों के लिए 177 करोड रुपए की राशि का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया है।
  • इस मौके पर अपने संबोधन में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि रिसाली नगर निगम बनाने के पीछे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी भूमिका है। जब उनके समक्ष प्रस्ताव रखा गया तो उन्होंने तुरंत इसकी प्रक्रिया आरंभ करा दी और 1 साल के भीतर ही निगम बन गया।
  • मुख्यमंत्री के सामने जब भी रिसाली निगम के लिए विकास कार्यों की जो मांग की गई। मुख्यमंत्री ने हमेशा उसे पूरा किया और उनके कुशल मार्गदर्शन में रिसाली निगम का तेजी से विकास हो रहा है। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि रिसाली में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और जो जो भी निर्माण कार्य जनप्रतिनिधियों द्वारा चाहे गए हैं, उसे स्वीकृत किया गया है। भविष्य में भी रिसाली निगम के लिए किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। अपने संबोधन में वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने हर वर्ग के लिए विकास की योजनाएं तैयार की है और इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ का समग्र विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना आदि योजनाओं के माध्यम से प्रदेश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ा है। इस मौके पर भिलाई विधायकदेवेंद्र यादव, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • महाविद्यालय तथा अस्पताल भवन के निर्माण की घोषणा- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रिसाली निगम में महाविद्यालय तथा अस्पताल भवन के निर्माण की घोषणा भी की। साथ ही उन्होंने कल्याणी मंदिर से श्याम नगर चौक तक 1 करोड़ रुपए की राशि सड़क निर्माण के लिए देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने एक विशेष मद अंतर्गत 1 करोड़ रुपए की राशि भी दी।
Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – बूथ जीता तो चुनाव जीता हमे पूरा 40 वार्ड में चुनाव जीतना है
    • November 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरिसाली // आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर रिसाली निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड के शक्तिकेंद्र की बैठकों का आयोजन किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने…

    और पढ़ें
    मतदाताओं की सुविधा के लिए विधानसभा एवं स्थानीय निकाय की मतदाता सूची के लिंक जारी
    • November 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // नगरपालिका आम निर्वाचन दिसंबर 2026 के हेतु मतदाताओं/आम नागरिकों की सुविधा के लिए मतदाता पहचान पत्र क्रमांक के आधार पर मतदाता सूची में अपना नाम एवं अन्य…

    और पढ़ें

    Leave a Reply