पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ

शेयर करें

 दुर्ग / पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का शुभारंभ जिला चिकित्साल दुर्ग के ओपीडी के हेल्पडेस्क में किया गया। पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 21 नवंबर से 4 दिसबंर 2021 तक संचालित किया जाएगा। जिला चिकित्सालय दुर्ग में पुरुष नसबंदी पकवाड़ा अस्थाई साधनों का प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों के बारे में एवं पुरुष नसबंदी काफी आसान व सरल है, (एनएसव्हीटी) परामर्श दिया जाएगा एवं लक्ष्य दंपत्ति अपने इच्छा अनुसार साधनों का चयन कर सकते हैं।

जिले के समस्त विकासखंड में कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर के द्वारा पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार को जिला चिकित्सालय दुर्ग में प्रत्येक शनिवार को सिविल अस्पताल सुपेला/उतई में, प्रत्येक बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारी/धमधा/अहिवारा, प्रत्येक सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन/झीट में ऑपरेशन किया जाएगा।

वर्ष 2020-21 में कोरोना महामारी के दौरान भी 23 पुरुष नसबंदी हुए थे। इस कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतीश मिश्रा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. पी बालकिशोर जिला आरसीएच नोडल अधिकारी डॉ. सुगम सावंत, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बीआर साहू एवं जिला चिकित्सालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    संगीत नाटक अकादमी ने आईआईटी भिलाई के साथ मिलकर ” प्रातिज्ञ” का आयोजन किया: छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को बचाने और बढ़ावा देने की एक पहल
    • August 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // भारत सरकार की संगीत नाटक अकादमी का सांस्कृतिक कार्यक्रम ’प्रातिज्ञ’, 30 जुलाई 2026 को आईआईटी भिलाई कैंपस के नालंदा लेक्चर हॉल में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्तियों को पट्टा प्रदाय, नवीनीकरण व भू-व्यवस्थापन हेतु प्राधिकृत अधिकारी एवं जांच दल गठित
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम 2023 के क्रियान्वयन को गति देने के लिए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्राधिकृत अधिकारियों, सहायक अधिकारियों एवं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *