चुनाव परिणामों ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को डाला चिंता में

शेयर करें

बिलासपुर । हाल ही में हुए उपचुनाव के परिणाम एक रोचक  तथ्यात्मक आंकड़े की ओर इशारा करते हैं। जहां कहीं भी कांग्रेस ने भाजपा को हराया वहां पर दोनों के बीच वोट प्रतिशत के आंकड़े में बड़ा अंतर है और जहां भाजपा से कांग्रेस हारी वहां पर दोनों के बीच संघर्ष कांटे का रहा उदाहरण के तौर पर हिमाचल प्रदेश में एक लोक सभा और 3 विधानसभा सीट पर कांग्रेस को 48.90 फ़ीसदी वोट मिला और बीजेपी को 28.5 इस तरह जीतने वाले दल और हारने वाले के बीच 20% का अंतर आ गया। महाराष्ट्र में 1 सीट कांग्रेस ने जीती वहां पर उसे 57.03% वोट मिले और हारने वाले बीजेपी को 35.06% वोट मिले इस तरह वोटों में प्रतिशत का अंतर 22 के लगभग है राजस्थान में कांग्रेस ने 2 सीटें जीती और उसे 35.51% वोट मिली हारने वाली भाजपा को 18.80% वोट मिली। अब बात करें मध्यप्रदेश की यहां पर एक लोक सभा 2 विधानसभा चुनाव हुए जिसमें से भाजपा ने लोकसभा विधानसभा का एक चुनाव जीता प्रदेश में भाजपा को 45.58% वोट मिला और कांग्रेस को 45.55 इस तरह हारने वाली स्थिति में भी कांग्रेस कांटे की टक्कर देती नजर आई इस आंकड़े से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के माथे पर चिंता की लकीरें हैं।

  • Related Posts

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव
    • September 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान लंबे समय से खनिज और प्राथमिक प्रसंस्करण पर आधारित रही है। अब राज्य इस पहचान को बदलते हुए कच्चे संसाधनों की बजाय वैल्यू…

    और पढ़ें
    अधिकारियों को बिना अनुमति कार्यालय नहीं छोड़ने के दिए निर्देश, निर्माण स्थलों की समस्याओं को तत्परता से निराकृत करने कहा
    • September 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने बरसात के समाप्त होते ही निर्माणाधीन पुल-पुलियों और राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *