करीना कपूर के साथ दोस्तों संग पार्टी करने पहुंचे तैमूर अली खान

शेयर करें

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपनी पैदाइश से ही मीडिया में छाए रहे हैं। तैमूर की एक झलक पाने के लिए फोटोग्राफर्स घंटों-घंटों करीना-सैफ के घर के बाहर खड़े रहते हैं। फोटोग्राफर्स जब तैमूर का नाम लेते हैं तो वह हाथ हिलाता हैं अब तो फोटोग्राफर्स से बाते भी करते हैं। अब हाल ही में तैमूर अली खान की कुछ तस्वीरें मम्मी करीना कपूर ने शेयर की हैं जिसमे वो अपने दोस्तों के पार्टी करते नजर आ रहे हैं। दोनों मुंबई में एक फन प्ले डेट पर नजर आए। जहां तैमूर के बाकी दोस्त अपने पेरेंट्स के साथ मौजूद थे। करीना कपूर और तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य के साथ पोज करते दिख रहे हैं। करीना के अलावा बेटे लक्ष्य के साथ यहां तुषार कपूर भी नजर आ रहे हैं।

इस दौरान करीना ब्राइट येलो टॉप और डेनिम पहनी दिखाई दे रही थीं। करीना के इस लुक को सनग्लास और ब्राउन क्रॉसबॉडी बैग कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। उन्होंने एक क्रॉस बॉडी बैग भी कैरी किया हुआ है। करीना ने इस प्लेटाइम की फोटो सोशल मीडिया पर खुद शेयर की और लिखा, Hamleys is a forever favourite। आपको बता दें कि करीना अपने बिजी शेड्यूल से बेटे तैमूर को वक्त देने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। बता दें हाल ही में तैमूर मम्मी करीना, पापा सैफ और छोटे भाई जेह के साथ मालदीव में वेकेशन एन्जॉय करने गए थे। पिछले दिनों ही करीना ने अपने मदरहुड पर इंटरव्यू दिया था।

इस दौरान करीना ने बताया कि किस कदर वे बतौर मां बदली हैं और साथ ही दोनों बेटों के नेचर पर भी दिल खोलकर बातचीत की थी। करीना 2012 में सैफ से शादी की थी। 2016 में वे पहली बार मां बनीं और 2021 में उन्होंने अपने दूसरे बेटे जेह अली को जन्म दिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा है जिसमें वह आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी। यह हॉलीवुड फिल्म फारेस्ट गम्प की ऑफिशियल रीमेक है।

  • Related Posts

    राजधानी रायपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार होगी फिल्म सिटी
    • October 29, 2025

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) सुश्री मोना सेन ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर पर्यटन बोर्ड…

    और पढ़ें
    लोक कलाकार आरू साहू और राजेश अवस्थी की शानदार प्रस्तुति, वालीवुड पार्श्व गायिका नीति मोहन के गायन का जमकर लुत्फ लिया दर्शकों ने
    • November 5, 2024

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्योत्सव के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति लोक कलाकारों ने दी। सुश्री आरु साहू और राजेश अवस्थी ने ददरिया गीतों के साथ उपस्थित दर्शकों का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply