कंगना रनौत का चल रहा है किसी ‘नेता’ से अफेअर !

शेयर करें

कंगना रनौत (Kagana Ranaut Padma Shri) को हाल में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है. ये अवार्ड उन्हें नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में दिया गया. अवार्ड पाने के बाद उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है. इसके साथ उन्होंने अपने फैमिली प्लानिंग को लेकर भी खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि वह अगले पांच साल में शादी करना चाहती हैं और मां बनना चाहती हैं. एक नए इंटरव्यू में उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह व्यक्तिगत रूप बेहद खुश हैं. बहुत जल्द अपने पार्टनर का खुलासा करेंगी और अपने रिलेशनशिप से जुड़ी अन्य जानकारियां शेयर करेंगी.

कंगना रनौत (Kangana Ranaut Interview) ने टाइम्स नाउ को इंटरव्यू देने के दौरान एक सवाल का जवाब दिया कि वह अब से पांच साल बाद खुद को कहां देखती हैं. उन्होंने कहा, “मैं निश्चित रूप से शादी करना चाहती हूं और बच्चे पैदा करना चाहती हूं. मैं खुद को पांच साल बाद एक मां के रूप में और एक पत्नी के रूप में देखती हूं.” उन्होंने इंटरव्यू में अपने पार्टनर का हिंट भी दिया है. उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे व्यक्ति से शादी करने जा रही हैं, जो नए भारत के विजन पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है.
कंगना रनौत से इंटरव्यू में ये भी पूछ गया कि क्या वह पांच साल में मां और पत्नी बनने के प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं? कंगना ने हंसते हुए जवाब दिया, “हां.” फिर कंगना से उनके पार्टनर के बारे में पूछा गया और उन्होंने कहा, “आपको जल्द ही पता चल जाएगा.” यह पूछे जाने पर कि क्या वह रिलेशनशिप में खुश हैं, उन्होंने कहा, “हां, बिल्कुल,” इसके आगे उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी और कहा कि आपको बहुत जल्द पता चल जाएगा.कंगना रनौत ने पद्मश्री अवार्ड मिलने के बाद इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सम्मान को लेकर अपनी खुशी जाहिर करती नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होंने आभार भी व्यक्त किया है. इस वीडियो में कंगना कहती हैं, “दोस्तों एक कलाकार के नाते मुझे बहुत ज्यादा प्यार, सम्मान मिले हैं. लेकिन, आज पहली बार जिंदगी में मुझे एक आदर्श नागरिक होने के नाते पुरुस्कार मिला है. पद्मश्री, इस देश से, इस सरकार से और मैं आभारी हूं. जब मैंने अपना करियर शुरू किया था, छोटी उम्र में. तो मुझे सफलता नहीं मिली.”कंगना रनौत ने आगे कहा,”8-10 सालों बाद जब मुझे सफलता मिली तो मैंने सफलता का मजा ना लेते हुए, जिन चीजों पर मैंने काम शुरू किया, मैंने फेयरनेस प्रोड्क्ट को मना कर दिया. फेयरनेस प्रोडक्ट का बहिष्कार किया. आइटम नंबर का बहिष्कार किया. बड़े हीरो, बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस में काम करने से मना किया. कई दुश्मन बनाए. पैसों से ज्यादा दुश्मन बनाए.”

  • Related Posts

    राजधानी रायपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार होगी फिल्म सिटी
    • October 29, 2025

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) सुश्री मोना सेन ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर पर्यटन बोर्ड…

    और पढ़ें
    लोक कलाकार आरू साहू और राजेश अवस्थी की शानदार प्रस्तुति, वालीवुड पार्श्व गायिका नीति मोहन के गायन का जमकर लुत्फ लिया दर्शकों ने
    • November 5, 2024

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्योत्सव के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति लोक कलाकारों ने दी। सुश्री आरु साहू और राजेश अवस्थी ने ददरिया गीतों के साथ उपस्थित दर्शकों का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply