उप मुख्यमंत्री और संसदीय मंत्री ने नया रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन का किया निरीक्षण

शेयर करें

रायपुर // उपमुख्यमंत्री अरुण साव और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक के साथ आज नया रायपुर में निर्मित नए विधानसभा भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भवन की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता तथा विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें विधानसभा भवन से जुड़ी व्यवस्थाओं और आगामी कार्यों की जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री कश्यप ने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध और प्रभावी रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र महत्वपूर्ण है। सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल सके, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को पहले से दुरुस्त होना जरूरी है।

जनता से जुड़े विषयों पर गंभीरता से चर्चा हो, यही हमारी प्राथमिकता है।  मंत्री श्री कश्यप ने बैठक कक्ष, प्रेस गैलरी, वीआईपी लाउंज, सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की तैनाती की भी जानकारी ली। उन्होंने सत्र के दौरान उपयोग होने वाले तकनीकी उपकरणों, ऑडियो-वीडियो सिस्टम और दस्तावेज प्रबंधन की तैयारियों की भी समीक्षा की। इस अवसर पर विधानसभा सचिव श्री दिनेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने ग्रामीण जीवन, स्थानीय संस्कृति और हाट-बाजार का लिया अनुभव
    • September 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहा है। पर्यटन के बदलते…

    और पढ़ें
    राज्य स्तरीय तकनीकी समिति ने 42 आकांक्षी शौचालयों सहित स्वच्छता व अपशिष्ट प्रबंधन की परियोजनाओं को दी स्वीकृति
    • September 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // शहरों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत 49 करोड़ 66 लाख रुपए के 50 कार्यों को मंजूरी दी गई है।…

    और पढ़ें