ईशा कोप्पिकर फिल्मी चमक-धमक छोड़ राजनीति में आजमा रहीं हाथ

शेयर करें

बॉलीवुड की खल्लास गर्ल ईशा कोप्पिकर की आज वेडिंग एनिवर्सरी है। ईशा कोप्पिकर ने बिजनेसमैन टिम्मी नारंग से 29 नवंबर 2009 को शादी रचाई थी। दोनों ने मुंबई के जुहू में स्थित इस्कान मंदिर में महाराष्ट्रीय रीति रिवाज से शादी रचाई। दोनों आज अपनी शादी की 12वी सालगिरह मना रहे हैं। 19 सितंबर 1976 में मुम्बई में जन्मी ईशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। फोटोशूट से चर्चा में आने के बाद 1995 में ईशा ने मिस इंडिया में हिस्सा लिया जहां उन्होंने मिस टैलेंट का क्राउन जीता। इसके बाद उन्होंने 1998 में तमिल फिल्म ‘चंद्रलेखा’ से डेब्यू किया। हालांकि बॉलीवुड में उनका डेब्यू ‘फिजा’ के साथ हुआ। इसमें उन्होंने करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन के साथ काम किया था।  

इसके बाद ईशा डरना मना है, कयामत, दिल का रिश्ता, पिंजर, मैंने प्यार क्यूँ किया, कृष्णा कॉटेज जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। बॉलीवुड में 10 साल तक स्ट्रगल के बाद भी ईशा कोई खास कमाल नहीं कर पाईं। फिल्मों में न चल पाने के कारण उन्होंने स्टेज शोज और वीडियो एल्बम में भी काम किया। कई आइटम नंबर्स भी किए, जिसमें ‘बच के तू रहना’ आज भी हिट है।

इस बीच ईशा का नाम एकिटर इंदर कुमार के साथ भी जुड़ा। दोनों एक दूसरे के लिए काफी सीरियस थे लेकिन इंदर को शराब की लत थी जिसकी वजह से ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। इसके बाद बॉलावुड से दूर हो चुकीं ईशा ने होटल इंडस्ट्री से जुड़े बिजनेसमैन टिम्मी नारंग से शादी कर ली।

ईशा कोप्पिकर इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर हैं लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। ईशा अपने पति और बेटी के साथ दुनिया घूमती रहती हैं और सोशल साइट्स पर खूब तस्वीरें भी अपलोड करती रहती हैं।

ईशा कोप्पिकर राजनीति में भी एक्टिव हैं। वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं थी। उन्हें भाजपा की महिला परिवहन विंग की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। ईशा अपने पति का बिजनेस में भी हात बटाती हैं।

  • Related Posts

    राजधानी रायपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार होगी फिल्म सिटी
    • October 29, 2025

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) सुश्री मोना सेन ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर पर्यटन बोर्ड…

    और पढ़ें
    लोक कलाकार आरू साहू और राजेश अवस्थी की शानदार प्रस्तुति, वालीवुड पार्श्व गायिका नीति मोहन के गायन का जमकर लुत्फ लिया दर्शकों ने
    • November 5, 2024

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्योत्सव के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति लोक कलाकारों ने दी। सुश्री आरु साहू और राजेश अवस्थी ने ददरिया गीतों के साथ उपस्थित दर्शकों का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply